---Advertisement---

Best Korean web series: नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन कहानियों को करें एंजॉय, रोमांस से लेकर सस्पेंस तक का मिलेगा तड़का

Best Korean web series: पिछले कुछ समय से कोरियन ड्रामा को लोग काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि अगर आप सीरीज को देखने के लिए बैठते हैं तो अक्सर यही मन करेगा कि यह पूरी खत्म हो जाए तभी उठेंगे। कोरियन की कुछ वेब सीरीज ऐसी है जो आपके दिल में समा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Best Korean web series
Follow Us
---Advertisement---

Best Korean web series: पिछले कुछ समय से कोरियन ड्रामा को लोग काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि अगर आप सीरीज को देखने के लिए बैठते हैं तो अक्सर यही मन करेगा कि यह पूरी खत्म हो जाए तभी उठेंगे। कोरियन की कुछ वेब सीरीज ऐसी है जो आपके दिल में समा बांधने के लिए काफी है। दावा है कि अगर आप एक बार इन वेब सीरीज को देखने के लिए बैठ जाए तो आप पूरी खत्म किए बिना नहीं उठ सकेंगे। जी हां, ये वेब सीरीज वाकई काफी अलग और खास है। फैंस इसे खूब पसंद करते हैं और यही वजह है कि यह वेब सीरीज डिमांडिंग लिस्ट में शामिल है। अगर आप भी कोरियन वेब सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो आइए देखते हैं यह खास लिस्ट।

‘क्रैश लैंडिंग ऑन यू’ को इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आप

यह कोरियन वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते हैं। सीरीज को देखने के बाद शायद आप इसमें खो जाएंगे। वेब सीरीज की कहानी इतनी खास है कि अगर आप इसे एक बार देखना शुरू करते हैं तो बिना खत्म किए नहीं उठ पाएंगे। इस वेब सीरीज में सोन ये-जिन, ह्यून बिन, किम जंग-ह्यून और सेओ जी-हे नजर आ रहे हैं।

‘इट्स ओके इट्स नॉट टू बी ओके’ में है गजब रोमांस

2020 में रिलीज हुई यह वेब सीरीज नाम से ही काफी खास है। ‘इट्स ओके इट्स नॉट टू बी ओके’ को आप नेटफ्लिक्स पर इंजॉय कर सकते हैं। यह रोमांटिक वेब सीरीज की लिस्ट में टॉप पर शुमार है। ऐसे में आप इसे भरसक एंजॉय करेंगे इस वेब सीरीज में कलाकार के तौर पर किम सू-ह्यून, ओह जंग-से, पार्क ग्यू-यंग और सेओ यी-जी नजर आ रहे हैं।

‘द किंग’ को कर सकते हैं एंजॉय

अगर आप कोरियन ड्रामा देखना पसंद करते हैं तो ‘द किंग’ वेब सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं। इस सीरीज में किम गो-यूं, ली मिन-हो, जंग यूं-चाए, ली जंग-जि, वू दो-ह्वान और किम क्यूंग-नाम ने अपनी अदाकारी दिखाई है। 2020 में रिलीज यह कोरियन वेब सीरीज एक रोमांटिक कहानी है जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं।

‘स्क्विड गेम’ में फंसकर रह जाएंगे आप

सर्वाइकल ड्रामा देखने के लिए अगर आप उत्साहित है और आपको यह पसंद है तो आप 2021 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज को देख सकते हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह सीरीज काफी खास और रोमांचक है जिसमें सस्पेंस का भी तड़का है।

‘हेलबाउंड’ वेब सीरीज को यहां करें इंजॉय

नेटफ्लिक्स पर मौजूद ‘हेलबाउंड’ वेब सीरीज को आप एंजॉय कर सकते हैं। इसे 2021 में रिलीज किया गया था लेकिन आज भी इसका जुनून बरकरार है। लोग इसे देखना पसंद करते हैं। इसमें यू अह-इन, पार्क जियोंग-मिन, किम ह्यून-जू और वोन जिन-आह जैसे पॉपुलर स्टार्स नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026