---Advertisement---

Best On Screen Jodis: रणवीर-दीपिका ही नहीं ये कपल भी फैंस के दिलों में बांधते हैं समा, आइकॉनिक फिल्मों से जमा चुके धाक

Best On Screen Jodis: बॉलीवुड में कई ऑन स्क्रीन जोड़ी ऐसी है जो हमेशा फैंस के बीच काफी चर्चा में रही है। यह बात भी सच है किसी भी लव स्टोरी की शुरुआत ऑन स्क्रीन ही होती है और कई ऐसे कपल है जो ऑन स्क्रीन गजब केमिस्ट्री बनाने के बाद आज शादीशुदा जिंदगी को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 12, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Best On Screen Jodis
Follow Us
---Advertisement---

Best On Screen Jodis: बॉलीवुड में कई ऑन स्क्रीन जोड़ी ऐसी है जो हमेशा फैंस के बीच काफी चर्चा में रही है। यह बात भी सच है किसी भी लव स्टोरी की शुरुआत ऑन स्क्रीन ही होती है और कई ऐसे कपल है जो ऑन स्क्रीन गजब केमिस्ट्री बनाने के बाद आज शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। जी हां इस लिस्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में कई नाम है जो ऑन स्क्रीन तहलका मचाने में हमेशा कामयाब हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बेस्ट ऑन स्क्रीन जोड़ी और आखिर कैसे ये जोड़ी फैंस की है चहेती।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री है लाजवाब

ऑन स्क्रीन कपल की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कैसे भूल सकते हैं। दोनों एक साथ ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में एक साथ तहलका मचा चुके हैं। वहीं दोनों के बीच प्यार का परवान कुछ इस कदर चढ़ा कि वे आज एक शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं।

वरुण धवन और आलिया भट्ट की क्यूटनेस को लोग करते हैं खूब पसंद

अगर बेस्ट जोड़ी की बात कर तो इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में दोनों की जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि बाद में ये हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी नजर आए थे। दोनों को एक साथ देख फैंस काफी खुश हुए थे और आज भी यह जोड़ी लिस्ट में टॉप पर है।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है डिमांडेड

‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आने वाले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद थी। इतना ही नहीं दोनों फिल्मों की वजह से नजदीक भी आए थे और एक समय पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अपने रिश्ते को खत्म कर जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

शाहिद कपूर और करीना कपूर को कैसे भूल सकते हैं आप

कई फिल्मों में साथ नजर आने वाले शाहिद और करीना की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते थे। यही वजह है कि दोनों की साथ में अनगिनत फिल्में है जिसमें ‘जब वी मेट’, ‘फिदा’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’ और ’36 चाइना टाउन’ हिट लिस्ट में शामिल है। दोनों लंबे समय तक एक रिलेशनशिप में रहे हैं लेकिन फिर दोनों की अलग होने की खबरें भी खूब लाइमलाइट में रही है।

शाहरुख खान और काजल भी है इस लिस्ट में शामिल

अगर आईकॉनिक कपल की बात करें तो इस कपल को कैसे भूल सकते हैं। शाहरुख खान और काजोल कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘माय नेम इज खान’ से लेकर ‘दिलवाले’ में भी दोनों अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बना गए। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026