---Advertisement---

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 4:  विक्रम भट्ट के आगे ढेर हुआ कंगना रनौत , दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी का स्टारडम!  जानें टोटल कलेक्शन

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 4: विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 2' फिल्म ने 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' फिल्म को पछाड़ दिया है। इस मूवी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 16, 2026 12:58 अपराह्न

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 4:  थिएटर में बॉलीवुड की चार फिल्मों के बीच महाटकराव देखने को मिल रहा है। इसमें कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ और विक्रम भट्ट के निर्दशन में बनी ‘हॉन्टेड 2’  फिल्में है। ये सभी फिल्में 12 जून 2026 को रिलीज हुई थीं।  इनकी स्टोरी और स्टारकास्ट बिल्कुल अलग है।  जिसके कारण ऑडियंस के पास ऑप्शन तो बहुत सारे हैं लेकिन  फिर भी वो बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को छोड़कर विक्रम भट्ट की फिल्म पर प्यार लुटा रहे हैं।

कंगना रनौत की फिल्म Bharat Bhagya Vidhata का गिरा  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत की मूवी ‘भारत भाग्य विधाता’ मुम्बई में हुए साल 2008 के आतंकी हमले की सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें कंगना रनौत लीड रोल में हैं। इसका बजट 20 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। लेकिन ऑपनिंग डे से ही फिल्म दर्शकों की कमी से जूझ रही है। बीते दिन सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 65 लाख की कमाई की है। ये कलेक्शन 1865 शोज से हुआ है। इसका टोटल कलेक्शन 5.86 करोड़ रुपए है। चार दिनों में ही फिल्म का दम निकलता हुआ दिख रहा है।

दिलजीत दोसांझ की मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ भी 12 जून को रिलीज हुई थी। डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इसे लगभग 70 करोड़ के आस-पास बजट में बनाया है। ये एक अधूरी लव स्टोरी फिल्म है। इसने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ का कलेक्शन 1213 शोज से किया है। इसका टोटल कलेक्शन 8.10 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म बहुत ही स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

मनोजा बाजपेयी की  Governor फिल्म के कलेक्शन में भयंकर गिरावट  

बॉलीवुड सुपरस्टार मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ भारत के गहरे आर्थिक संकट की कहानी दिखाती है। जिसे बचाने के लिए तत्कालीन गवर्नर ए. रामनन बड़े फैसले लेते हैं। इसका बजट 125 करोड़ के आस-पसा है। बीते दिन मूवी ने 50 लाख की कमाई की है। ये कलेक्शन 1350 शोज से हुआ है। गवर्नर फिल्म का टोटल अभी तक का कलेक्शन 4.73 करोड़ रुपए है।

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 4 में किसने मारी बाजी?

इसी महीने 12 जून 2026 को रिलीज हुई इन सभी चारों फिल्मों में सबसे अच्छा कलेक्शन विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 2 का ही है। ‘हॉन्टेड 3डी इकोज़ ऑफ़ द पास्ट’ का बजट लगभग 15 करोड़ रुपए है। लीड रोल में महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे हैं। सोमवार को इस मूवी ने 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये कमाई 4573 शोज से हुई थी। हॉन्टेड 2 ने रिलीज के चार दिनों के अंदर अच्छी कमाई करते हुए अभी तक 13.60 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ये बहुत जल्द अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ेगी। विक्रम भट्ट की इस हॉरर मूवी ने  कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े सुपरस्टार्स की हालत खराब की हुई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026