---Advertisement---

Bharti Singh ने बेटे गोला को लेकर पैपराजी के साथ की मस्ती तो वीडियो हुआ वायरल, देख आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Bharti Singh: भारती सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेटे गोला के साथ पैप्स के सामने मस्ती करती हुई नजर आती है। इसे देखने के बाद आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 16, 2024 11:22 पूर्वाह्न

Bharti Singh
Follow Us
---Advertisement---

Bharti Singh: पॉपुलर और मोस्ट डिमांडिंग कॉमेडी क्वीन की बात करें तो निश्चित तौर पर इसमें भारती सिंह (Bharti Singh) का नाम टॉप पर शुमार है। भारती लोगों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। वह जब भी नजर आती है तो लोगों को हंसा कर चर्चा में आ जाती है और इस सब के बीच एक बार फिर उन्हें अपनी पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे गोला के साथ स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारती पैपराजी के साथ मस्ती करती हुई नजर आई और कॉमिक अंदाज से लोगों का दिल जीत गई। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

वीडियो में देखें Bharti Singh की मस्ती

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भारती सिंह पैपराजी के सामने यह कहती हुई नजर आ रही है कि हर्ष मुझे यही वाला कैमरा चाहिए यह कैमरा नहीं कैमरा का ट्रे है। इस दौरान वह काफी मस्ती करती है और अपने बेटे गोला के साथ पैपराजी की मुलाकात करवाती है। वहीं जब पैप यह कहते हैं कि गोला बड़ा हो गया तो इस पर भारती मजाक में कहती है कि कोई बच्चा छोटा रहता है क्या। वह हर्ष के साथ जिस तरह पोज दे रही है वह आपको हंसाने के लिए काफी है।

हर बार फैंस को हंसाती है Bharti Singh

वीडियो में पैप्स से भारती यह भी कहती नजर आती है कि आपने हंस दिया इसलिए फोटो खराब हो गया। यह पहली दफा नहीं है जब भारती सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हो। वह जब भी नजर आती है तो पैप्स के साथ मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है और गोला भी लाइमलाइट में आ जाता है। गोला और भारती के बीच की मस्ती को लोग को पसंद करते हैं और भारती सिंह का वीडियो हमेशा चर्चा में बना रहता है। कॉमेडी क्वीन लोगों को हंसाने में कभी पीछे नहीं रहती है और यही वजह है कि फिलहाल सबसे पॉपुलर कॉमेडियन की लिस्ट में शुमार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026