---Advertisement---

बिना एक्सरसाइज और डाइट के बटर-परांठे खाकर Bharti Singh हुई पतली, 15-20 किलो कम करने के लिए जानें 1 राज

Bharti Singh: फैट टू फिट सफर में कई सेलिब्रिटी ऐसे हैं जो लोगों को चौंकाने में पीछे नहीं रहे हैं और इस लिस्ट में कॉमेडियन का नाम शुमार है जिन्होंने अपना वेट लॉस किया। आज वह हर किसी के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Bharti Singh
Follow Us
---Advertisement---

Bharti Singh: अपनी कॉमेडी और वेट लॉस को लेकर न जाने कितने लोगों के इंस्पिरेशन बनी कॉमेडियन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। खाने को लेकर प्यार जाहिर करने में भारती सिंह कभी भी पीछे नहीं होती है और इस सबके बीच 3 जुलाई को वह अपना जन्मदिन मना रही है। क्या आप जानते हैं कि परांठे और बटर खाने के बावजूद वह अपना 15 से 20 किलो वेट लॉस करने में कामयाब रही। इसके पीछे क्या है राज और उन्होंने कैसे अपना वजन कम किया जिसे देखकर दुनिया चकित रह गई है। अपने वेट लॉस के बारे में बात करते हुए जानिए भारती सिंह का कैसा रहा सफर।

इंटरमिटेंट फास्टिंग को Bharti Singh ने कैसे किया फॉलो

मनीष पॉल के साथ बात करते हुए भारती सिंह ने बताया कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग को लॉकडाउन के समय में फॉलो किया। वह अपना 6 किलो वजन कम करने में कामयाब रही। हालांकि वह कहती है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग में भी जब उनका खाने का समय होता है तब उनकी प्लेट में स्टफ पराठे, व्हाइट बटर और दही होता है। यह उनके फास्टिंग होती है। वहीं इस दौरान भारती सिंह यह भी बताती है कि सिर्फ वह खाने के समय का ध्यान रखती है। वह दोपहर को 1 बजे खाना खाती थी और शाम को 7 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाती थी।

बिना डाइट और एक्सरसाइज के भारती सिंह हुई फैट टू फिट

वहीं भारती सिंह रणवीर बरार के साथ इस बारे में करती हुई नजर आती है और इस दौरान उनके पति हर्ष लिंबाचिया कहते हैं कि हम सब हेल्दी रहने के लिए खाना खाते हैं और सबको वेट लॉस करना है लेकिन हमारा इंडियन खाना ही कहीं ना कहीं इसका राज है। हर्ष कहते हैं कि मैं मानता हूं कि भारती घर का खाना खाकर ही पतली हुई। वह न कोई क्रैश डाइट की है ना कोई एक्सरसाइज की है।

ऐसे में जाहिर तौर पर अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग को किसी एक्सपर्ट की सलाह पर करते हैं तो इसका फायदा हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026