---Advertisement---

भौकाल! क्या सुपरस्टार प्रभास की Adipurush से भी बेस्ट है Khesari Lal Yadav की ‘राजाराम’ फिल्म?

Khesari Lal Yadav Film Rajaram Official Trailer: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म राजाराम आ गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 25, 2024 2:46 अपराह्न

Khesari Lal Yadav Film Rajaram Official Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav Film Rajaram Official Trailer:दिवाली से पहले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) की मोस्ट अवेटेड फिल्म राजाराम का ट्रेलर (Rajaram Official Trailer) लॉन्च कर दिया गया है। ये फिल्म भगवान राम के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसका ट्रेलर देखकर एक यूजर प्रभास की फिल्म आदिपुरष से भी इसे बेस्ट बताने लगा है। आदिपुरुष फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस बॉलीवुड फिल्म में साउथ के सुपर स्टार प्रभास और कृति सेनन ने भगवान राम और मां सीता रोल किया था। ये फिल्म रामायण पर आधारित थी, लेकिन इस फिल्म में कुछ ऐसी चीजें दिखाई गई थी, जिन्हें देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था और ये बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। बॉलीवुड में भगवान राम के ऊपर फिल्म बनने के बाद भोजपुरी सितारों ने ये फिल्म बनाई है।

Khesari Lal Yadav Film Rajaram Official Trailer हुआ रिलीज

Video credit Saregama Hum Bhojpuri

Rajaram Official Trailer को Saregama Hum Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर 25 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत ‘वस्त्र से संन्यासी, शस्त्र से योद्धा’ जैसे पावरफुल डायलॉग से होती है। इस दौरान खेसारी लाल भगवान राम के रुप में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के थोड़ा आगे बढ़ते ही खेसारी का नया अवतार देखने को मिलता है, जिसमें वह कह रहे हैं कि, ‘जिस चेहरे को देखकर आप यहां आए हैं, वह श्रीराम का है, मैं तो सिर्फ उनका चरित्रकर्ता हूं, मेरा नाम राजा है’। फिल्म के नाम राजाराम के जैसे ही इसमें दो अलग-अलग कैरेक्टर देखने को मिल रहे हैं। एक में खेसारी भगवान राम की भूमिका में हैं, वहीं दूसरे में वह एक सामान्य इंसान के रोल में हैं।

Rajaram फिल्म के ट्रेलर में क्या है खास?

फिल्म के ट्रेलर में दमदार डायलॉग के साथ काफी एक्शन सीन दिए गए हैं। फिल्म को रोमांटिक दिखाने के लिए इसमें “चुम्मा-चुम्मा” जैसा आइटम नंबर डाला गया है। 2 मिनट 29 सेकंड का ये ट्रेलर जरा भी बोर होने नहीं देगा। फिल्म में धार्मिक चीजों के साथ कॉमेडी और रोमांस का तड़का दिया गया है। फिल्म को अरविंद तिवारी ने लिखा है, डारेक्टर पराग पाटिल हैं। फिल्म में एक्टर खेसारी के साथ Sapna Chauhan , Akansha Puri , Namrata Malla और Sonica Godwa जैसी एक्ट्रेस देखने को मिलेंगी।

राजाराम के ट्रेलर को देख यूजर ने की प्रभास की आदिपुरुष से तुलना

आपको बता दें, (Rajaram Release Date) का अभी एलान नहीं किया गया है। लेकिन इसका ट्रेलर आ गया है। रिलीज होते ही 1 लाख 84 हजार से ज्यादा व्यूज इस ट्रेलर पर आ गए। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म के ट्रेलर को 51 हजार लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं 9 हजार से ज्यादा लोगों के कमेंट आ चुके हैं। ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर लिखता है कि, “आदिपुरुष से भी बेस्ट मूवी.. Trending Star Khesari Lal Yadav”। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, राजाराम नाम ही काफी है।

राजाराम के ट्रेलर को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं और जमकर खेसारी लाल यादव की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karisma Kapoor

जून 25, 2026

Thalapathy Vijay

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026