---Advertisement---

Rise And Fall 2 में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने खोया कंट्रोल, जानें क्यों कायरा अनु की लगाई भयंकर लंका? देखें वीडियो

Rise And Fall 2: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और कायरा अनु के बीच 'राइज एंड फॉल 2' शो में भयंकर लड़ाई हुई है। इसका प्रोमो वीडियो सामने आयी है। जिसमें काजल ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके कारण उनके फैंस खुश हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 29, 2026 3:09 अपराह्न

Rise And Fall 2
Follow Us
---Advertisement---

Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत 26 सितंबर 2026 से हो चुकी है। इसे प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर ओटीटी प्लटफॉर्म  पर स्ट्रीम किया जा रहा है। यहां पर कई नामी 15 हस्तियां कंस्टेंट बनकर पहुंची है। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी इसका हिस्सा हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के द्वारा होस्ट किए जा रहे, इस शो में काजल राघवानी की कायरा अनु से लड़ाई हुई है। दरअसल, कायरा ने काजल की परफॉर्मेंस और गेम को लेकर सवाल उठाया था। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया। जिसका प्रोमो आते ही छा गया।

Rise And Fall 2 में काजल राघवानी और कायरा अनु के बीच हुई भयंकर लड़ाई

रिएलिटी शो  ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का नया प्रोमो आया है। जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और कायरा अनु के बीच तीखी बहस हो रही है। दरअसल, सारा विवाद एक टास्क के दौरान शुरु हुआ है। कायरा अनु के साथ निहारिका तिवारी ने काजल राघवानी की परफॉर्मेंस और उके गेम को लेकर सवाल उठाए।

देखें वीडियो

काजल राघवानी ने खुद को कमजोर पड़ने देने के बजाय कायरा और निहारिका के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उन्हें करारा जवाब दिया। इसके साथ ही वो एक्सप्रेशन देते हुए कायरा अनु से कहती हैं कि, और कैसे गेम खेलते हैं? मैं तुम्हारी तरह डेटिंग शो यानी की ‘स्प्लिट्सविला X6 से नहीं आयी हूं जो ऐसी हरकत करुंगी।  प्रोमो में कायार को काजल राघवानी मुंहतोड़ जवाब देते हुए दिख रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी कैसा  खेल रही हैं?

आपको बता दें, ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में काजल राघवानी बहुत अच्छा खेल रही हैं। वो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। काजल ने शो के पहले ही दिन सबसे बड़ी रणनीतिक चाल चली। उन्होंने स्वरा भास्कर के साथ एक मजबूत हाथ मिलाया  और ‘प्राइस-पूल गेम’ में अनीश भगत को पछाड़ दिया। इस समझदारी की बदौलत वह सीधे पेंटहाउस की गद्दी पर बैठ गईं, जिससे उन्हें शुरुआत में ही गेम को कंट्रोल करने की पावर मिल गई। शो को रूलर्स और वर्कर्स के आधार पर बनाया गया है। इसमें वर्कस टास्क करके रुलर्स बनना चाहते हैं। इन दोनों के बीच जो संघर्ष चलता है वो काफी जबरदस्त होगा। ये शो पूरे 42 दिन तक चलेगा। इस शो के सबसे पावरफुल खिलाड़ी स्वरा भास्कर , गौतम गुलाटी, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026