---Advertisement---

Bhojpuri dance video: पवन से आस्था सिंह कर रही हैं ‘चुड़ी हरी हरी’ की मांग, सावन में कांवरियों के बीच झूमते दिखा कपल

Bhojpuri dance video: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह पर सावन का खुमार बरकरार है और इस बीच उनका एक गाना ‘चुड़ी हरी हरी’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को श्रद्धालु काफी इंजॉय कर रहे हैं और फिलहाल यह चर्चा में है। खास बात यह है कि पवन सिंह का ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 12:49 अपराह्न

Bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह पर सावन का खुमार बरकरार है और इस बीच उनका एक गाना ‘चुड़ी हरी हरी’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को श्रद्धालु काफी इंजॉय कर रहे हैं और फिलहाल यह चर्चा में है। खास बात यह है कि पवन सिंह का यह गाना आज ही रिलीज किया गया है। ‘चुड़ी हरी हरी’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह आस्था सिंह के साथ नजर आ रहे हैं और दोनों की जोड़ी धमाल मचाने के लिए काफी है। जहां आस्था येलो सूट में नजर आ रही हैं वही पवन सिंह मैचिंग शर्ट में नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

आस्था के साथ पवन सिंह की जोड़ी छाई

इस वीडियो में आप देख सकते हैं की पवन सिंह कावड़ियों के साथ चल रहे हैं वही आस्था सिंह उनसे ‘चुड़ी हरी हरी’ की मांग कर रही हैं। ऐसे में दोनों स्टार्स के सिर पर सावन का खुमार है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और उनके ताबड़तोड़ रोमांस वाकई किसी के लिए दिल को जीतने के लिए काफी है। उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग और लटके-झटके को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्हाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और इस गाने को ताबड़तोड़ लाइक कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

खूब पसंद कर रहे हैं पवन सिंह के गाने को लोग

सावन के दिनों में भोजपुरी गाने काफी ट्रेंड में होते हैं। यही वजह है कि उषा फिल्म यूट्यूब चैनल से आज यानी 14 जुलाई को ही जारी किए गए इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह के और आस्था सिंह नजर आ रही हैं। वहीं पवन सिंह ने इसे शिवानी सिंह के साथ आवाज दी है। कहने में दौराय ही नहीं है कि पवन सिंह के आवाज का जादू फैंस के बीच बरकरार रहता है। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं तो म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। फिलहाल इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या रिकॉर्ड बनाने में यह गाना कौन से नंबर पर रहता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026