---Advertisement---

Bhojpuri dance video: इस हसीना संग Ravi Kishan ने रोमांस से बारिश में लगाई आग, गाने को देख आज भी फिसल रहे लोग

Bhojpuri dance video: भोजपुरी एक्टर और लोकसभा के सदस्य रवि किशन आज भी अपने गानों की वजह से जाने जाते हैं। उनकी पुरानी फिल्में देखना लोग पसंद करते हैं और यही वजह है कि उनके कई पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में होते हैं। इस बीच आज जन्मदिन के मौके पर उनका गाना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2023 9:00 पूर्वाह्न

ravi kisan
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी एक्टर और लोकसभा के सदस्य रवि किशन आज भी अपने गानों की वजह से जाने जाते हैं। उनकी पुरानी फिल्में देखना लोग पसंद करते हैं और यही वजह है कि उनके कई पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में होते हैं। इस बीच आज जन्मदिन के मौके पर उनका गाना काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब देख रहे हैं। इस गाने में रवि किशन का अंदाज वाकई काफी अलग है। आज राजनीति की दुनिया में दमखम दिखाने वाले रवि किशन किसी समय इस तरह के रोमांटिक सॉन्ग में भी नजर आते थे यह देख फैंस चौक गए हैं। आइए रवि किशन के जन्मदिन के मौके पर देखते हैं उनका यह हिट भोजपुरी गाना।

रवि किशन और अंजना सिंह को देख लोग हुए मदहोश

रवि किशन के इस गाने की बात करें तो इसका नाम ‘सैया देखी ना ऐसे नजर से’ है। इस गाने में रवि के ओपोजिट अंजना सिंह नजर आ रही है और कहने में दो राय नहीं है कि दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर तूफान मचाने के लिए काफी है। इस गाने में अंजना सिंह बारिश के बीच व्हाइट साड़ी में अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है। वहीं रवि किशन उन्हें देख मदहोश हो जाते हैं और वे बारिश में ताबड़तोड़ रोमांस करते हुए नजर आते हैं। अंजना अपनी अदाओं से जहां रवि किशन को दीवाना बना रही है। वहीं दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस के दिलों में आग लगाने के लिए काफी है। बारिश के बीच का यह रोमांस देखने लायक है और यही वजह है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

खूब देख रहे हैं इस गाने को लोग

वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्युब चैनल से जारी इस गाने को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 5 साल पहले रिलीज हुए इस गाने का खुमार आज भी लोगों पर बरकरार है। रवि किशन के इस गाने को कल्पना और आलोक कुमार ने अपनी आवाज दी है। कल्पना अपने गाने से किस कदर जादू चलाती है यह तो हम सब जानते हैं। इस गाने को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं।

भोजपुरी से लेकर राजनीति तक का सफर रहा दिलचस्प

वहीं रवि किशन की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने भोजपुरी ही नहीं हिंदी फिल्मों से भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रवि ने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी हासिल किए हैं और खास बात यह है कि अपने स्टाइल और फैशन की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आज भी उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह लोगों के बीच हमेशा सुर्खियों में होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026