---Advertisement---

Bhojpuri New Song: चुनावी बिगुल के बीच पवन सिंह ने खेला बड़ा दांव, फैंस के बीच ‘आशीर्वाद माँगे पवनवाँ’ गाने ने मचाया गदर

Bhojpuri New Song: पवन सिंह का गाना 'आशीर्वाद माँगे पवनवाँ' सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और इसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि पावर स्टार छा गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 6:22 अपराह्न

Bhojpuri New Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri New Song: बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से इस बार पावर स्टार पवन सिंह चुनावी बिगुल बजाने के लिए तैयार हैं। यह बात सच है कि चुनाव शुरू होने से पहले प्रत्याशी वोट मांगने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार भी कैसे पीछे रहेंगे। अपने गाने को लेकर चर्चा में रहने वाले पवन सिंह ने अपना चुनावी गाना रिलीज किया है और इसमें वह जगह-जगह पर घूम घूम कर प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने का नाम भी काफी मजेदार है। दरअसल पवन सिंह ने ‘आशीर्वाद माँगे पवनवाँ’ गाना जारी किया है।

छा गए पवन सिंह

इस गाने को यूट्यूब चैनल पर जबसे जारी किया गया है यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। गाने में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह जगह-जगह पर जाकर प्रचार कर रहे हैं और उनकी लोकप्रियता देखने लायक है। लोग छत से लेकर सड़क तक जाम लगाए हुए खड़े हैं सिर्फ पवन सिंह की एक झलक देखने के लिए। ऐसे में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता देखने लायक है। वहीं गाने के लिरिक्स आइल कारकाट तोहार पवनवा मांगेला घूमी घूमी आशीर्वाद’ को सुनकर आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। चुनाव के बीच इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है

इस नंबर पर ट्रेंड में है गाना

जहां तक ‘आशीर्वाद माँगे पवनवाँ’ गाने की बात करें तो इसे पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है और दोनों की जोड़ी गाने में जादू चलाने का काम कर रही है। वहीं इस गाने के लिरिक्स दीपक सिंह के हैं तो म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इस गाने के वीडियो को देख पवन सिंह की लोकप्रियता आपको चौंकाने के लिए काफी है और गाने ने गदर मचा दिया है। पवन सिंह ऑफिशियल यूट्यूब से जारी इस गाने को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह ट्रेंडिंग म्यूजिक की लिस्ट में पहले नंबर पर शुमार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026