---Advertisement---

Bhojpuri Song: प्यार में टूटे Pawan Singh, सड़कों पर ‘कौन ठगवा नगरियाँ लूटल हो’ गाते दिखे, फैंन बोला ‘बहुत दर्दभरा..’

Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग 'कौन ठगवा नगरियाँ लूटल हो' को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में वो अपने प्यार को याद करते हुए बहुत ही दुखी हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 7, 2025 1:29 अपराह्न

Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song: पावर स्टार Pawan Singh एक बार फिर से अपने चाहने वालों के लिए एक New Bhojpuri Song लेकर आए हैं। इस गाने के बोल ‘कौन ठगवा नगरियाँ लूटल हो’ हैं। इसमें एक्टर और सिंगर अपने प्यार को याद करते हुए दुखी हो रहे हैं और यहां से वहां घूम रहे हैं। ये एक जुदाई को दिखाता गाना है। जिसमें एक्टर की शानदार एक्टिंग और एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक्टर की आवाज में बहुत दर्द है।

Pawan Singh लेकर आए ‘कौन ठगवा नगरियाँ लूटल हो’ Bhojpuri Song

Kaun Thagwa Bhojpuri Sad Song को Aashi Music नाम के यूट्यूब चैनल पर 7 जुलाई यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

Watch Video

Video Credit: Aashi Music

इस गाने पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ‘कौन ठगवा नगरियाँ लूटल हो’ गाने की वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्टर अपने प्यार को याद करते हुए सड़कों पर रो रहे हैं। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड जेल में बंद है। Pawan Singh की हालत काफी खराब है उन्हें अपनी प्रेमिका की याद सता रही है। जिसकी वजह से वो बेचैन होकर यहां से वहां घूम रहे हैं। आंखों में आंसू लिए वो अपने प्यार से मिलना चाहते हैं। ये एक दर्द भरा गाना है। इसे सुनने के बाद फैंस भी भावुक हो गए हैं।

पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग फैंस का छू रहा दिल

Pawan Singh के इस दिल छू लेने वाले भोजपुरी सॉन्ग पर खबर लिखे जाने तक 20 हजार लाइक्स आ चुके हैं। वहीं,कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अफसोस की बात ये है की ऐसे अच्छे अच्छे शुकून देने वाले गानों को Pawan Singh और उनकी टीम क्यों नहीं PROMOTE करती है’। दूसरा लिखता है, ‘बहुत दर्द भरा गाना है पवन सिंह का
दिल को छू गया’। तीसरा लिखता है, ‘बॉस ने रुला दिया, भाई तुम ऐसे ही गाने गाया करो हम यही चाहते हैं’। ‘कौन ठगवा नगरियाँ लूटल हो’ भोजपुरी सॉन्ग पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026