---Advertisement---

Bhoot Bangla: बिल्ली को गर्दन पर बैठाए कटोरी में दूध पीते अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक छा गया, यूजर बोला ‘अब आए अच्छे दिन’

Bhoot Bangla: बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला की पहली झलक देख यूजर्स के आ रहे रिएक्शन।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 9, 2024 1:33 अपराह्न

Bhoot Bangla
Follow Us
---Advertisement---

Bhoot Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का आज जन्मदिन है। एक्टर आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमर को फैंस के द्वारा खूब बधाई दी जा रही हैं। अपने इन्हीं फैंस को एक्टर ने अपकमिंग फिल्म भूत बंगला Bhoot Bangla का पहला लुक दिखाकर शानदार ट्रीट दी है।

Bhoot Bangla का फर्स्ट लुक Akshay Kumar
ने किया जारी

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम akshaykumar पर भूत बंगला का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है कि, “मेरे जन्मदिन पर हर साल आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न ‘भूत बंगला’ के पहले लुक के साथ मना रहा हूँ! मैं 14 साल बाद फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ। यह स्वप्निल सहयोग लंबे समय से आ रहा था… इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने का इंतज़ार नहीं कर सकता। जादू के लिए बने रहें!”

Bhoot Bangla के पहले लुक में एक्टर की गर्दन पर काले रंग की बिल्ली बैठी हुई है और अक्षय कुमार कटोरी से दूध पी रहे हैं। इस फर्स्ट लुक में पीछे से बिल्ली की आवाज भी आ रही है। अक्षय कुमार की ये फिल्म अगले साल यानी की 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म की पहली झलक को देख यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक यूजर लिखता है कि, ‘अब आए अच्छे दिन’।

14 साल बाद अक्षय और डायरेक्टर प्रियदर्शन कर रहे काम

14 साल बाद अक्षय और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों की आखिरी फिल्म साल 2010 में आयी ‘खट्‌टा मीठा’ थी। इससे पहले ये जोड़ी हेरा फेरी, गरम मसाला , भागम भाग , भूल भुलैया और दे दना दन जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है।

आपको बता दें, अक्षय कुमर इस समय अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि, इनकी कई फिल्में फ्लॉप हो गई हैं। ऐसे में भूत बंगाल फिल्म से एक्टर और फैंस को काफी उम्मीदें हो सकती हैं । फिलहाल इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026

Mirzapur The Movie

जून 25, 2026

Welcome To The Jungle Advance Booking

जून 25, 2026

Sanjay Leela Bhansali

जून 25, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026