---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25: हजारों शोज के बाद भी खाली पड़ा ‘भूत बंगला’, जानें क्यों अक्षय कुमार को लगा झटका?

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अचानक से कलेक्शन गिर गया है। जिसके कारण अब इसका 250 करोड़ तक पहुंचकर रिकॉर्ड बनाना मुश्किल हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 12, 2026 11:38 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25:  अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 4 हफ्ते हो चुके हैं। इस हॉरर कॉमेडी ने स्लो रफ्तार से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं, ये बहुत जल्द 250 करोड़ तक पहुंचने वाली थी। लेकिन अचानक से  इसकी कमाई गिर गई। जिसके कारण मेकर्स के सामने कड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। रविवार को मूवी ने अच्छी कमाई की थी। लेकिन सोमवार को बहुत ही कम कलेक्शन किया है हालंकि इसके शोज 4000 हजार से ज्यादा थे। लेकिन उसके बाद भी ऑडियंस का अकाल पड़ा रहा।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 25 कितना हुआ?

‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 25वें दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4002 शोज से हुई है। भारत में अक्षय कुमार की इस फिल्म की कमाई 189.97 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, ओवरसीज में इसका टोटल कलेक्शन 53.15 करोड़ रुपए है। 120 करोड़ की लागत से बनी अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अभी तक टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 243.12 करोड़ रुपए कर लिया है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में परेश रावल, दिवंगत असरानी, राजपाल यादव और अक्षय कमार जैसे बड़े कलाकार हैं। इनकी कॉमेडी को केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि, देखने वालों हंसी नहीं रुक रही है। यही वजह है कि, ये फिल्म बहुत ही स्लो रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 243 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। भूत बंगला साल 2026 की अभी तक की सबसे बड़ी तीसरी हिट बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद इसका क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘भूत बंगला’ की स्टोरी और स्टारकास्ट

लगभग 14 सालों के बाद अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल और दिवंगत असरानी की जोड़ी एक साथ काम कर रही है। प्रियदर्शन जब-जब इन सभी स्टार्स को साथ लेकर आए हैं तब-तब फिल्म ने धमाल मचाया है। भूत बंगला की स्टोरी की बात करें तो ये एक विदेश में रहने वाले लड़के की कहानी है, जिसे पता चलता है कि, भारत के एक गांव में उसके दादा का आलीशान बंगला है। यहां पर वो अपनी बहन की शादी करता है। लेकिन शापित होने के कारण वधसुर उसे उठाकर ले जाता है। इस दौरान कॉमेडी के साथ भूत और कुछ पौराणिक कहानियों का जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिलेगा। फिल्म का बजट  120 करोड़ के आस-पास है। ये लागत निकालकर प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026