Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की गले की फांस बने अक्षय कुमार के लिए लकी रहा वीकेंड, क्या कमाई से लगा पाएंगे लंबी छलांग

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार धुरंधर द रिवेंज के सामने कुछ इस कदर धमाका कर रहे हैं कि हॉरर कॉमेडी से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं लेकिन क्या यह सफलतम फिल्म की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर पाएंगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3

Photo Credit- Google Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय के बाद साथ दिखी लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि शुरुआत काफी धमाकेदार रही है जैसा फैंस उम्मीद जता रहे थे। जहां लोग सिनेमाघर से एंटरटेन होकर निकल रहे हैं और यही वजह है कि भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 ने एक बार फिर से लोगों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कैसे यह निश्चित तौर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पर भारी पड़ रही है। यह सच है कि वीकेंड काफी मजेदार रहा है और ऐसे में लंबी छलांग लगाने की उम्मीद जताई जा सकती है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3 से अक्षय कुमार की कमाई ने हर किसी को किया चकित

भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर शनिवार से ज्यादा कमाई रविवार को देखने को मिली है। यह 58 करोड रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही है जहां तक शनिवार को 19 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने रविवार को 23 करोड़ की कमाई की है। निश्चित तौर पर यह काफी ज्यादा है जब सामने रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज जैसी पॉपुलर फिल्म हो। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अब दर्शकों की नजरें सोमवार पर रहने वाली है। जब वीक दे तय करेगा। ऐसे में यह किस कदर कमाई कर पाती है देखना खास हो सकता है।

क्यों अक्षय कुमार की भूत बंगला लगा सकती है लंबी छलांग

वहीं सोमवार की कमाई में यह क्या करेगी और इसका भविष्य कैसा रहेगा। अक्षय कुमार क्या भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 के बाद सफल फिल्म बन पाती है क्योंकि फिलहाल कोई भी बड़ी फिल्म नहीं रिलीज होने जा रही है। ऐसे में अक्षय कुमार के पास एक बेहतर मौका है कि वह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकते हैं। भूत बंगला रिलीज के बाद निश्चित तौर पर धुरंधर 2 की कमाई में काफी तेजी से कमी दर्ज की जा रही है। अब ऐसे में प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी क्या कमाल दिखाती है इस पर नज़रें रहेंगी।

 

 

Exit mobile version