---Advertisement---

Bigg Boss 17: एल्विश और ‘फुकरा इंसान’ के बाद ये यूट्यूबर्स आजमाएंगे किस्मत! सलमान के शो में लगा सकते हैं मस्ती का तड़का

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां यूट्यूब की दुनिया को अगर आप भी पसंद करते हैं तो आपके लिए यह खबर वाकई किसी खास है। माना जा रहा है कि एल्विश यादव और फुकरा इंसान के बाद बिग बॉस 17 में भी यूट्यूबर्स धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में कई कंफर्म नाम भी सामने आ रहा है जिसके बाद कयासों का दौर लगातार जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 4:45 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाले एल्विश यादव और फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन दोनों यूट्यूबर्स की सोशल मीडिया पर और फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी। वहीं यह बात भी सच है कि बिग बॉस ओटीटी व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड्स बना चुकी है। वहीं मेकर्स बिग बॉस 17 में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसी वजह से वो यूट्यूबर्स को अप्रोच करना शुरू कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार लगातार गर्म है और ऐसे में कई नामी यूट्यूबर्स का नाम सामने आ रहा है और बताया जा रहा है कि सलमान खान के शो में ये तड़का लगा सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर लिस्ट में कौन-कौन सा नाम है शामिल।

हर्ष बेनीवाल लगाएंगे तड़का

यूट्यूब पर मशहूर हर्ष बेनीवाल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है हालांकि अब कहा जा रहा है कि यूट्यूब को छोड़कर वह बिग बॉस के घर में तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिग बॉस का लोगो पोस्ट किया था जिसके बाद यह कंफर्म माना जा रहा है कि हर्ष बिग बॉस घर में नजर आ सकते हैं। फैंस इन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

सौरभ जोशी मचाएंगे गदर

अगर एक और कंटेस्टेंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि सौरभ जोशी बिग बॉस 17 में नजर आएंगे। दरअसल हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव से मिले थे जिसके बाद ये खबरें काफी वायरल हो रही है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अनुराग डोभाल आ सकते हैं नजर

अगर यूट्यूबर्स की बात करें तो अनुराग डोभाल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अब यूट्यूब की दुनिया के बाद बिग बॉस 17 में अनुराग धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 सीजन में आप अनुराग को देख सकते हैं।

ऐश्वर्या शर्मा नील भट्ट की जोड़ी आएगी नजर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार शो सिंगल वर्सेस कपल थीम पर है। ऐसे में खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ चुकी ऐश्वर्या शर्मा नील भट्ट के साथ शो में नजर आएंगी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस कपल का नाम कंफर्म हो चुका है।

ट्विंकल अरोड़ा का नाम भी आ रहा है सामने

उडाडिया शो से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली ट्विंकल अरोड़ा भी बिग बॉस 17 में नजर आ सकती हैं। मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है लेकिन खबर अभी कंफर्म नहीं बताई जा रही है।

अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ आएंगी नजर

अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ शो में नजर आएंगी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन अगर ये कपल शो में आते हैं तो शो में तड़का लगना तो लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जून 3, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

जून 3, 2026

Shahid Kapoor

जून 3, 2026

Janhvi Kapoor

जून 3, 2026

Ranveer Singh

जून 3, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 12

जून 3, 2026