---Advertisement---

Bigg Boss17: अभिषेक कुमार के गिड़गिड़ाने पर भी नहीं पिघली अंकिता लोखंडे, एविक्ट करने का किया ऐलान

Bigg Boss17 के प्रोमों के मुताबिक मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी पॉवर का इस्तेमाल कर किया अभिषेक कुमार को घर से बेघर।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जनवरी 6, 2024 2:54 अपराह्न

bigg boss
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss17 : टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss17 में आए दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट या हंगामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते भी घर का माहौल काफी अटपटा और झगड़ों से घिरा हुआ रहा है, जिस बीच सबसे ज्यादा लाइम लाइट अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल को मिली, जिसका कारण हमेशा की तरह तीनों का एक दूसरे को पोक करना या एक दूसरे से झगड़ना रहा है। लेकिन, इस हफ्ते की लड़ाई उनकी कोई आम बहस या आर्गुमेंट नहीं थी बल्कि, उनकी ये लड़ाई तो काफी सीरियस और खतरनाक रही जिसके चलते शो में सबसे ज्यादा कंटेंट देने वाले कंटेस्टेंट अभिषेक को घर से बेघर होना पड़ रहा है। तो, चलिए एक नज़र डालते हैं कि आखिर मसला क्या है।

अभिषेक का समर्थ-ईशा से झगड़ा

आपको बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से घर में अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल की काफी तगड़ी लड़ाई छिड़ी हुई है जिसमें हर बार तो ज्यादातर अभिषेक की गलती हुआ करती थी लेकिन, इस बार ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल की गलती दिखाई दे रही है जिसमें, वह जानबूझ कर उन्हें इंस्टिगेट और बात बात पर पोक कर रहे हैं जिससे वह अपना आपा खो दें और वायलेंस पर उतर आएं।

शो से बेघर हुए अभिषेक

यहीं आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि, इस बार उन दोनों की यह ट्रिक काम कर गई है जिसमें, उनको इतना इंस्टिगेट करने पर अभिषेक अपना आपा खो बैठे और समर्थ पर हाथ उठा चुके हैं। और इसी बीच Bigg Boss ने इस मुद्दे पर गौर कर घर की रीसेंट कैप्टन अंकिता लोखंडे के हाथ में यह पॉवर दी कि, क्या उन्हें शो से निकल जाना चाहिए जिसमें, एक्ट्रेस ने अभिषेक के खिलाफ डिसिजन देते हुए उन्हें घर से एविक्ट कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026