---Advertisement---

Bigg Boss 17: घर में दिखेगा क्रिकेट का फीवर, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले सलमान खान इस तरह जमाएंगे रंग

Bigg Boss 17: बिग बॉस का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड कप से पहले सलमान खान पर भी क्रिकेट का फीवर चढ़ा है। इंडिया इंडिया का जोश कंटेस्टेंट के बीच देखना वाकई काफी खास होने वाला है। प्रोमो को देख लोग काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2023 3:38 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्रिकेट लवर को इंतजार है तो 19 नवंबर का जब इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस लिस्ट में सलमान खान का भी नाम शामिल है जो क्रिकेट वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनल मुकाबले के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं और ऐसे में सलमान पर भी क्रिकेट का फीवर चढ़ा हुआ दिखा। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान बिग बॉस 17 प्रतियोगी से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि क्रिकेट का फीवर इतना हाई चल रहा है तो यहां क्यों नहीं। इसके अलावा शो में उनकी भांजी अग्निहोत्री भी नजर आने वाली है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास।

क्रिकेट खेलते दिखेंगे सलमान

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें सलमान खान ने कंटेस्टेंट को कहा, “क्रिकेट का फीवर इतना हाई चल रहा है तो हमने सोचा तो यह घर क्यों पीछे रह जाए।” वहीं बिग बॉस के घर में क्रिकेट पीच तैयार होती है और सलमान खान खुद कंटेस्टेंट के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। इस दौरान समर्थ जुरेल और मुन्नवर फारूकी भी क्रिकेट का लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान का बदला बदला अंदाज देखने लायक है। वही कंटेस्टेंट इंडिया इंडिया चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। कलर्स ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “दिखेगा इंडिया इंडिया का जोश जब सेट होगा बिग बॉस हाउस में क्रिकेट का माहौल।”

शो में आएंगी अलीजेह

एक और प्रोमो में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री अपनी फिल्म फर्रे को प्रमोट करने के लिए पहुंची है। इस दौरान वह और उनकी टीम बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करती हुई नजर आई। अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म फर्रे 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि अलीजेह अपनी डेब्यू फिल्म से पहले सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सलमान और अलीजेह के बीच की बॉन्डिंग वाकई काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026