---Advertisement---

Bigg Boss 17: ईशा के बॉयफ्रेंड की वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में दिखेगा लव ट्रायंगल, सलमान करेंगे विक्की का पर्दाफाश!

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। जहां एक तरफ दो वाइल्ड कार्ड की घर में एंट्री होने वाली है वहीं कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए खुद सलमान खान नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2023 3:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ट्विस्ट और टर्न लगातार चर्चा में है। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच अजीबो गरीब कनेक्शन देखने को मिल रहा था। वहीं अब बिग बॉस इस गेम को और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कुछ ऐसा करते हुए नजर आए जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। पिछले कुछ दिन से यह खबर खूब चर्चा में रही कि ईशा के रुमर्ड बॉयफ्रेंड की शो में एंट्री हो सकती है लेकिन अब लेटेस्ट प्रोमो में इस बात का खुलासा हो गया कि शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल आ चुके हैं। ऐसे में गेम वाकई काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है।

लव ट्रायंगल देखने के लिए फैंस एक्साइटेड

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो की बात करें तो यह वाकई काफी मजेदार है और कहने में दो राय नहीं है कि इस बार वीकेंड का वार वाकई काफी खास होने वाला है। जहां एक तरफ दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जी हां, सोशल मीडिया पर प्रोमो में आप देख सकते हैं कि समर्थ जुरेल यानी ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड की शो में एंट्री हो चुकी है। वह इस दौरान यह खुलासा करते हैं कि पिछले 1 साल से दोनों रिलेशनशिप में और काफी खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस और मॉडल मनस्वी ममगई भी अपना तड़का लगाने के लिए आती है। ऐसे में अभिषेक, समर्थ और ईशा के बीच लव ट्रायंगल देखना वाकई काफी खास होने वाला है।

अभिषेक की सलमान ने लगाई क्लास

वहीं इस प्रोमो में यह भी दिखता है कि सलमान खान अभिषेक को फटकार लगाते हुए नजर आते हैं। दरअसल किसी लड़ाई में मन्नारा चोपड़ा को अभिषेक यह कह देते हैं कि वह परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट है जिस पर दोनों के बीच भिड़ंत होती है। जहां सलमान पहले मन्नारा को यह कहते हैं कि आपकी फैमिली क्यों ट्रिगर प्वाइंट है। जबकि प्रियंका और परिणीति दोनों आपकी अच्छी बहन है। इस पर मन्नारा कहती है कि उन्हें अच्छा नहीं लगता है कि कोई बाहर की बातें या उनकी फैमिली के बारे में कुछ कहे। वहीं अभिषेक को सलमान यह कहते हैं कि “आप मेरे फैन होंगे लेकिन आपकी कोई भी हरकत मेरी तरह नहीं है। इस वजह से आपको रेड लाइट पर जूते पड़ेंगे।”

विक्की जैन की खुली अंकिता के सामने पोल

इतना ही नहीं प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि सलमान विक्की जैन की भी क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। वह अंकिता के सामने इस बात का खुलासा करेंगे कि विक्की के साथ आप शो में तो आई हैं लेकिन पीठ पीछे आपके पति खानजादी से यह कहते हैं कि जाकर अंकिता से लड़ाई करो। यह बात सुनने के बाद अंकिता बिलख-बिलख कर रोने लगती है। ऐसे में इस कपल के बीच एक बार फिर अनबन होने की संभावना है।

क्या खत्म हो गया इस कन्टेस्टेंट का सफर

वहीं एक तरफ जहां दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है वहीं कम वोटों के आधार पर सोनिया घर से बेघर हो चुकी हैं। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन यह तो तय है कि किसी एक का सफर इस बार खत्म हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026