---Advertisement---

Bigg Boss 17: आखिर क्यों घर में अंकिता और विक्की के बीच आई दरार! इन कन्टेस्टेंट को बिग बॉस ने लगाई फटकार

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की शुरुआत ही मसालेदार हुई है और ऐसे में दो कपल की एंट्री पर लोगों की निगाहें हैं। टीवी की दुनिया से जानी-मानी नाम अंकिता लोखंडे वहीं दूसरी तरफ नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पर फैंस की नजरे हैं। इस सब के बीच लोगों को तगड़ा झटका लगा है जब दोनों एक दूसरे से खफा नजर आ रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 18, 2023 5:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ इस बार बिग बॉस 17 की शुरुआत हुई। घर में जहां कई चेहरे अपनी पहचान बनाने आए हैं तो टीवी की चर्चित जोड़ी अंकिता लोखंडेविक्की जैन और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा शो में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन इस सब के बीच एक ऐसा प्रोमो वायरल हुआ है जो फैंस के लिए वाकई किसी झटके से कम नहीं है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कपल के बीच दूरियां आ रही है और दोनों में बहस भी हुई है। इसे देखने के बाद फैंस एपिसोड के लिए एक्साइटेड हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस प्रोमो में।

प्रोमो में है मजेदार ट्विस्ट

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि बिग बॉस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को फटकार लगाते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि “घर में कुछ सदस्य को यह समझ में ही नहीं आ रहा है कि वह कर क्या रहे हैं। वहीं नील भट्ट यह कहते हैं कि मान लेना चाहिए कि हम बोरिंग हैं। ऐश्वर्या शर्मा रोते हुए यह कहती है कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि हो क्या रहा है। मूड स्विंग हो रहा है। वह कहती है कि वह घर में काफी परेशान है तो नील गुस्से में दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की से बात करती हुई नजर आती है और इस दौरान वह रो रही होती है। अंकिता का कहना है कि उन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन अपनों से पड़ता है और वह यहां काफी अकेला फील कर रही है।

क्या कपल के बीच आ जाएगी दूरियां

अब अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्यों दोनों जोड़ी के बीच दूरियां आ रही है। क्या बिग बॉस की ट्रॉफी की वजह से दोनों अपनी-अपनी गेम खेल रहे हैं या फिर आखिर इस बहस की वजह क्या है।यह भी हो सकता है कि इस प्रोमो में भी कोई ट्विस्ट हो लेकिन यह देखना वाकई काफी एक्साइटिंग है। जहां बाहरी दुनिया में दोनों हमसफर बनकर एक-दूसरे का साथ देते हुए नजर आते हैं वहीं क्या बिग बॉस की गेम की वजह से दूरियां आ जाएंगी। प्रीमियम नाइट में दोनों जोड़ी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री स्टेज पर देखने को मिली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Leave a Comment