---Advertisement---

Bigg Boss 17: आखिर क्यों एल्विश सहित इन OTT कंटेस्टेंट ने सलमान के शो को मारी लात! वजह जान फैंस हैरान

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन कंटेस्टेंट को लेकर कोई ना कोई खबर लगातार सुर्खियों में है। वहीं कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 बहुत जल्द ऑन एयर होने के लिए तैयार है। इस शो में कंटेस्टेंट की एंट्री को लेकर भी कयासों का दौर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2023 3:00 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन कंटेस्टेंट को लेकर कोई ना कोई खबर लगातार सुर्खियों में है। वहीं कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 बहुत जल्द ऑन एयर होने के लिए तैयार है। इस शो में कंटेस्टेंट की एंट्री को लेकर भी कयासों का दौर जारी है। हालिया रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस ओटीटी से कई कंटेस्टिंग को शो ऑफर किया गया लेकिन इनमें से कई ऐसे भी हैं जो इस शो को रिजेक्ट कर चुके हैं। यह खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि करीब 2 महीने बाद शुरू हो रहे बिग बॉस 17 में आप अपने चहेते बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट को नहीं देख सकेंगे। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल जिन्होंने बिग बॉस 17 में जाने से कर दिया है मना।

अभिषेक सहित इस कंटेस्टेंट ने भी शो को किया मना

लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो बिग बॉस ओटीटी से 2-3 कंटेस्टेंट बिग बॉस 17 में जा सकते हैं लेकिन इनमें कौन शामिल होंगे यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। पहले अभिषेक मल्हान ने शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि अगर वह ओटीटी 2 जीतते हैं तो वह बिग बॉस 17 में दिखाई देंगे। हालांकि एल्विश यादव की जीत के बाद अब यह कहा जा रहा है कि अभिषेक इस शो में नजर नहीं आएंगे लेकिन जिया शंकर और अभिषेक को बिग बॉस 17 के लिए ऑफर आ चुका है लेकिन दोनों ने इसे मना कर दिया।

आखिर क्यों अभिषेक ने किया शो में जाने से माना

मेकर्स अभिषेक और जिया का लव एंगल दिखाने के लिए बेचैन है और बिग बॉस ओटीटी में रह गए कसर को वह बिग बॉस 17 में पूरा करना चाहते हैं। अब ये कंटेस्टेंट मना कर चुके हैं। वहीं बीते दिन दोनों कंटेस्टेंट के डीएम की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह एक दूसरे से यह कहते हुए नजर आए कि वे शो को मना कर चुके हैं। रिपोर्ट की माने तो अभिषेक इस घर में नहीं जाना चाहते हैं क्योंकि ओटीटी में उनके साथ चालबाजी हुई है और ऐसे में उस माहौल में दोबारा जाना उनके लिए जायज नहीं है। वहीं अभिषेक की वजह से जिया शंकर भी इस शो में नजर नहीं आएंगी।

एल्विश भी कर चुके हैं शो को मना

वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की बात करें तो कहा जा रहा है कि उन्हें शो का ऑफर दिया गया लेकिन वह जीत के बाद ही बता चुके हैं कि वह इस बार शो में नजर नहीं आएंगे। उनका कहना है कि वह लंबे समय तक अपनी फैमिली से दूर रह चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन-कौन से कंटेस्टेंट बिग बॉस 17 में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026