---Advertisement---

Bigg Boss 17: Kya शो से एग्जिट करेंगे यह कंटेस्टेंट? क्यों विक्की जैन पर बिफरी अंकिता लोखंडे

Bigg Boss 17: बिग बॉस एक बार फिर घर वालों के साथ गेम खेलते हुए नजर आए और सोशल मीडिया यह या प्रोमो काफी चर्चा में है। जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें अनुराग घर छोड़ने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विक्की और अंकिता लोखंडे के बीच एक बार फिर घमासान होने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में घर में घमासान देखने को मिलेगा। जी हां, सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक बार फिर बिग बॉस घर की शिफ्टिंग करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान कपल अलग हो जाएंगे। प्रोमो में साफ है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शिफ्टिंग हो गई है और विक्की दिमाग वाले घर में चले गए हैं जिसकी वजह से अंकिता बुरी तरफ रो रही है।वही एक कंटेंस्टेंट घर से वॉलंटरी एग्जिट करने के लिए तैयार हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

क्यों अंकिता हुई विक्की से नाराज

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि बिग बॉस यह घोषणा करते हैं कि दिमाग वाले घर से बेहतर विक्की जैन के लिए कोई घर हो ही नहीं सकता। विक्की दिमाग वाले घर में जाने के नाम से काफी खुश नजर आते हैं। ऐसे में अंकिता रोने लगती है लेकिन बिग बॉस कहते हैं कि आप जिनके लिए रो रही हैं वह तो दिमाग वाले घर में जाकर काफी खुश हैं। वहीं इस बात पर अंकिता विक्की से बिफर जाती है और वह उन्हें कह देती है कि आज से हम लोग शादीशुदा नहीं है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्या होता है इस लड़ाई का अंजाम।

क्या शो को अलविदा कह देंगे अनुराग

दूसरी तरफ अनुराग शो से वॉलंटरी एग्जिट करने के लिए तैयार हैं। वीडियो में अनुराग रोते हुए नजर आ रहे हैं और उसके बाद वह यह कहते हैं कि वह शो को छोड़ना चाहते हैं। इसके बाद बिग बॉस उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और बोलते हैं कि क्या आप सब में शो छोड़ना चाहते हैं। अब अनुराग क्या कदम उठाते हैं यह देखना काफी एक्साइटिंग है क्योंकि अनुराग पिछले कुछ समय से शो में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026