---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्या बवाल करेगी ‘किस’ को लेकर विवादों में आई परिणीति और प्रियंका की यह बहन! शो में हो सकती है एंट्री

Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि वह बिग बॉस 17 का हिस्सा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में मन्नारा को देखना वाकई इंटरस्टिंग होने वाला है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 12, 2023 1:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे बिग बॉस 17 को लेकर कोई ना कोई खबर लगातार चर्चा में है। अब न्यूज़ रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में तड़का लगाती हुई नजर आएंगी। फिलहाल एक्ट्रेस को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अभी बीते दिनों मन्नारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में आई थी जब उन्हें पब्लिकली एक डायरेक्टर गाल पर किस करते हुए दिखाई दिए थे। इस वजह से उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं आखिर मन्नारा को लेकर क्या है चर्चा।

विवादों में आई थी मन्नारा

रिपोर्ट्स की माने तो मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस के लिए मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया है और कहा जा रहा है कि उन्होंने हामी भर दी है। दरअसल मन्नारा हाल ही में एक डायरेक्टर के साथ किसिंग वीडियो को लेकर चर्चा में आई थी जिसमें डायरेक्टर प्रमोशन के बीच उन्हें गाल पर किस कर देते हैं। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस अनकंफरटेबल नजर आती हैं। वहीं अगर सूत्रों की माने तो मन्नारा सलमान खान के शो में कन्फर्म कंटेस्टेंट बताई जा रही है।

फैन्स हैं एक्साइटेड

अगर मनारा बिग बॉस 17 में आती है तो यह देखना फैंस के लिए वाकई काफी एक्साइटिंग होने वाला है क्योंकि अभी कुछ दिनों पहले ही वह विवादों में आई थी। इतना ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी फिल्म में वह ऑन स्क्रीन हदे पार कर चुकी हैं। ऐसे में उनके बेबाकपन को देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि पर्दे पर बेबाक दिखने वाली मन्नारा निजी जिंदगी में कैसी है।

साउथ में चला मन्नारा का जादू

बता दे कि मन्नारा बॉलीवुड में जिद फिल्म में नजर आई थी लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उनका जादू बॉलीवुड में तो नहीं चला लेकिन लेकिन तेलुगू सिनेमा में काफी चर्चा में रही। फिलहाल तेलुगू सिनेमा में वह चर्चित नाम में से एक है और वह कई हिट फिल्में दे चुकी है। मन्नारा चोपड़ा ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और अब वह फिल्मों में धमाल मचा रही है। अगर उनकी कुछ हिट फिल्में की बात करें कावल, थिक्का और सीता में दमखम दिखा चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment