---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘दिल, दिमाग और दम’ के बाद इस बार टाइम ट्रैवल पर कंटेस्टेंट को नचाएंगे सलमान खान! प्रोमो देख ओरी भी हुए फैन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का प्रोमो किया गया जारी, देखने के बाद फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट, इस बार क्या कुछ होने वाला है खास, आइए देखते हैं सलमान खान का जलवा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 23, 2024 10:44 पूर्वाह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 17 में दिल, दिमाग और दम में घर के बंटवारे में खेल को नया आयाम दिया। ऐसे में इस बार कंटेस्टेंट टाइम ट्रैवल करते हुए नजर आने वाले हैं। इतना तो साफ है कि बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में समय का खास महत्व है और ऐसे में शुरुआत से ही कंटेस्टेंट को गेम में एक्टिव रहने की जरूरत पड़ेगी। वहीं इस प्रोमो को देखने के बाद यह भी तय है कि घर में कोई भी साजिश नहीं चलने वाली है और जिसने समय पर फोकस नहीं किया उस कंटेस्टेंट का पत्ता इस गेम से कट जाएगा। इस सबके बीच लेटेस्ट प्रोमो को शेयर करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने प्रीमियम तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। आइए जानते हैं।

कब होने वाला है Bigg Boss 18 का प्रीमियर

प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव छाएगा. देखिए ‘बिग बॉस 18’, ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर, रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो सिनेमा पर।” वहीं प्रोमो में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री होती है और वह अपने टशन वाले अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

Bigg Boss 18 में खुलेगी एक और आंख

इस प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, “ये आंख देखती भी थी, और दिखाती भी सिर्फ आज का हाल। अब खुलेगी एक ऐसी आंख, लिखा जाएगा इतिहास का पल। देखेगी ये आने वाला कल। होगा विज्ञान का प्रलय। खुलेगी स्वयं काल की आंख। ये देखेगी हर साजिश, ये जानेगी हर नीयत, जो कल बिगड़ेगी। इस साल बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर। तो कौन बदलेगा अपनी किस्मत? देखो अब होगा टाइम का तांडव।”

Bigg Boss 18 प्रोमो को देख लोग हुए एक्साइटेड

फैंस इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद कायल हो गए हैं और शो के प्रोमो को लेकर एक्साइटेड। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने कमेंट में लिखा, “भाई।” और इसके साथ फायर की इमोजी शेयर करते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ मनु पंजाबी ने वेलकम भाई लिखा है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट घर में एंट्री लेते हैं। कहा जा रहा है कि धीरज धूपर, निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, निर्रा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, मीरा देओस्थले, सायाली सालुंखे, शांति प्रिया, अविनाश मिश्रा, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय और चाहत पांडे घर में आ सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026