---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘ज्यादा हवाबाजी अच्छी नहीं’ Salman Khan के सामने Ashneer Grover बोले ‘शांत रहूंगा’ और फिर कहा कुछ ऐसा, लोग कर रहे ट्रोल

Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने अशनीर ग्रोवर की भले बोलती बंद हो गई और लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से वह लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2024 5:29 अपराह्न | Updated: नवम्बर 19, 2024 6:17 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बीते वीकेंड के वार पर आए गेस्ट भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) सलमान खान ( Salman Khan) के सामने नजर आए लेकिन इस दौरान भाईजान ने उन्हें जमकर रोस्ट किया। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं और इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। जिस तरह सलमान के सामने अशनीर की बोलती बंद हो गई और उनके झूठ का खुलासा हुआ उसे देखने के बाद लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे थे। हालांकि इस सब के बीच Bigg Boss 18 वीकेंड के वार एपिसोड के बाद अशनीर ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।

Bigg Boss 18 में Salman Khan ने Ashneer Grover पर उठाए सवाल

वीकेंड के वार एपिसोड में जब अशनीर ग्रोवर नजर आए तब सलमान खान ने उन्हें एटिट्यूड को लेकर खूब लताड़ लगाए। सलमान ने कहा कि आपने मेरे बारे में 7 करोड़ की डील की बात की थी। ऐसे में तो आप कुछ अलग बोलते हैं और बात कुछ और होती है। वही बाद में अशनीर ग्रोवर अपनी गलती मानते हैं और वह यह भी कहते हैं कि वह एक बार उनसे मिले हैं। इस दौरान सलमान कहते हैं कि वह आज तक उनसे नहीं मिले थे हो सकता है वह टीम के साथ मिले हो लेकिन उन्हें याद नहीं। अशनीर के मुताबिक उस समय वह पब्लिक फिगर नहीं थे इसलिए सलमान खान उन्हें याद नहीं रखे हैं।

Bigg Boss 18 के बाद Salman Khan को लेकर क्या बोल रहे Ashneer Grover

सलमान खान के वीकेंड का वार भले खत्म हो गया हो लेकिन अशनीर ग्रोवर पर इसका खुमार अभी भी देखा जा रहा है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्ट पर कुछ ऐसा बोल गए जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। शो में वह सलमान खान के सामने भले ही चुप थे लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “मुझे उम्मीद है कि आपको बिग बॉस वीकेंड का वार पसंद आया होगा! मुझे बहुत मज़ा आया। और मुझे यकीन है कि इस खास एपिसोड को शानदार टीआरपी/व्यूअरशिप मिली। वैसे नीचे दिए गए सभी कथन सत्य हैं।”

Bigg Boss 18 में Salman Khan की Ashneer Grover की बेइज्जती पर लोग ले रहे मजे

वहीं इसे देखने के बाद लोग जमकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा इसलिए बोलते हैं आदमी को औकात में रहकर बात करनी चाहिए ज्यादा हवाबाजी अच्छी नहीं होती तो एक ने लिखा यह तो बेइज्जती हो गई। एक ने कहा हो सकता है पॉडकास्ट में सही नहीं आया होगा। एक ने लिखा बात कुछ और थी और कुछ और हो गई। एक ने लिखा इसकी औकात पता चल गया तो एक ने लिखा अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026