---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘मुझे असाइनमेंट समझ नहीं…’ Anurag Kashyap से ये क्या बोले Vivian Dsena, इस शख्स की याद में Shilpa Shirodkar के निकले आंसू

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में अनुराग कश्यप शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना से सवाल पूछते हुए नजर आएंगे। इसका प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिल्पा नम्रता को याद कर भावुक हुई तो दूसरी तरफ विवियन ने शो को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से वह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2024 11:57 पूर्वाह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: अनुराग कश्यप, श्वेता सिंह जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियां बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में नजर आने वाली है। जी हां, इसका प्रोमो वीडियो जब से जारी किया गया सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। ऐसे में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से तीखे सवाल करते हुए नजर आएंगे और दोनों कई खुलासे करेंगे। इस दौरान शिल्पा शिरोडकर एक खास शख्स को याद कर भावुक हो जाती है। दरअसल महेश बाबू की पत्नी और अपनी बहन नम्रता शिरोडकर को याद कर वह रोने लगती हैं। वहीं दूसरी तरफ विवियन शो को लेकर कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसके बाद लोगों का कहना है कि वह बिग बॉस के फिक्स विनर हैं।

Bigg Boss 18 में बहन को याद कर Anurag Kashyap के सामने रोने लगी Shilpa Shirodkar

बिग बॉस 18 प्रोमो में दिखाया जाता है कि अनुराग कश्यप के सामने जब शिल्पा शिरोडकर आती है तो डायरेक्टर उनसे सवाल कहते हैं कि आपके लिए लोगों ने एक शब्द इस्तेमाल किया है कि आप बहुत डिप्लोमेटिक हैं। आपको क्या लगता है। इस पर शिल्पा कहती है कि “मेरे खुद के ये घर वाले नहीं हैं जो मुझे यहां पकड़ कर रखें। मैं अपने घर में सबसे छोटी बच्ची थी।”

अनुराग भी शॉक्ड रह जाते हैं और कहते हैं कि क्या नम्रता आपसे बड़ी है तो शिल्पा कहती है हां। इसके बाद वह बताती है कि जब वह अंदर आ रही थी तो नम्रता से उनकी लड़ाई हो गई थी और वह दो हफ्ते से उससे बात नहीं कर रही थी। इस पर अनुराग कहते हैं तो आप लड़ाई करके अंदर आई हो। शिल्पा शिरोडकर फूट-फूट कर रोने लगती है और कहती है कि वह उन्हें बहुत मिस कर रही है।

Bigg Boss 18 प्रोमो में Anurag Kashyap के सामने Vivian Dsena ने कहीं ये बात

वहीं उसके बाद विवियन को बुलाया जाता है जिससे अनुराग कश्यप पूछते हैं कि क्या आपके पास बेटियां है। इस पर विवियन कहते हैं कि मेरी दो बार शादी हुई है और मेरी तीन बेटियां हैं। इस पर अनुराग पूछते हैं कि क्या आपके दिमाग में यह चलते रहता है कि मेरे बच्चे और मेरी बीवी देख रही होगी तो इस पर विवियन कहते हैं कि “मैं अपनी जिंदगी में मोस्टली 98% मिसजज किया गया हूं। मेरे लिए किसी की पहली राय यही होती है कि यह तो आदमी ही खराब है।” इस पर अनुराग कहते हैं कि तो अंदर आने के बाद बाहर जाने का मन करता है या फिर जीतने का मन करता है। इस पर विवियन हंसने लगते हैं और कहते हैं, “लाडला होकर अगर नहीं जीत पाया तो मतलब मुझको असाइनमेंट नहीं समझ में आएगा तो किसको असाइनमेंट समझ में आएगा।”

Bigg Boss 18 का प्रोमो देख लोगों का फूटा गुस्सा

वहीं इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा कि “सच में विवियन क्या तुम्हें असाइनमेंट समझने की जरूरत है।” एक ने लिखा शिल्पा शिरोड़कर के आंसू मतलब मगरमच्छ के आंसू। एक ने लिखा विवियन डीसेना ने मान लिया कि उसे असाइनमेंट मिला था तो एक ने लिखा टीआरपी के बुरे हाल हैं दिख रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026