---Advertisement---

Bigg Boss 18: Carryminati-Ajaz Khan से पंगा लेने वाले रजत दलाल कंटेस्टेंट का जीना करेंगे मुश्किल! लोग बोले- ‘ये क्रिमिनल क्यों’

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में नजर आएंगे रजत दलाल, क्यों सोशल मीडिया पर बिफर उठे यूजर्स, शो पर उठा रहे हैं सवाल, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 4, 2024 5:52 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार की घड़ी बहुत जल्द खत्म होने वाली है और प्रीमियम (Bigg Boss 18 Premiere) तारीख 6 अक्टूबर है लेकिन इस सबके बीच कंटेस्टेंट के नाम को लेकर अटकलों का बाजार लगातार गर्म है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रजत दलाल (Rajat Dalal) शो में एंट्री कर सकते हैं। बिग बॉस खबरी की तरफ से एक्सक्लूसिव लिस्ट जारी की गई है जिसमें रजत दलाल का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं कुछ लोग इस नाम को देखने के बाद चौंक गए हैं और इसे लेकर विरोध भी करने लगे। जी हां, सोशल मीडिया पर एक बार फिर बिग बॉस चर्चा में है।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal की एंट्री की खबर पर बौखलाए यूजर्स

दरअसल @TheKhabriTweets की तरफ से एक्सक्लूसिव लिस्ट जारी है जिसमें रजत दलाल का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं इसे देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे और सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में रजत दलाल ट्रेंड में आ गए। एक यूजर ने लिखा, “रजत दलाल क्यों। यह क्रिमिनल आ रहा है।” वहीं एक यूजर का कहना है क्या रजत दलाल भी है तो एक ने देखा रजत दलाल पॉलीटिशियन। एक यूजर ने कहा कोई भी भाई को क्रिमिनल नहीं बोलेगा तो एक ने लिखा इसको भी छपरियों का शो बनाकर छोड़ेंगे बिग बॉस वाले।

Bigg Boss 18 में आने वाले Rajat Dalal का है कंट्रोवर्सी से गहरा नाता

गौरतलब है कि Rajat Dalal हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपने विवादों की वजह से चर्चा में होते हैं। अभी हाल ही में अजाज खान (Ajaz Khan) के साथ उनकी लड़ाई खूब विवादों में रही थी। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें यूट्यूबर रजत दलाल को एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ देखा गया था जहां एल्विश रजत को सपोर्ट कर रहे थे। तो दूसरी तरफ कैरी मिनाटी (Carryminati) को भी रोस्ट करने को लेकर रजत सुर्खियों में रहे थे। रजत दलाल हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं ऐसे में बिग बॉस के घर में क्या होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026