---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘शिल्पा की खुद की अपनी आवाज है’ टाइम ट्रैवल में जाकर फूट-फूट कर रोने लगी Shilpa Shirodkar, क्या गेम में हो जाएंगी और स्ट्रांग

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर हुई गेम में इमोशनल, पास्ट वर्जन से मिलने के बाद फूट-फूट कर रोने लगी एक्ट्रेस, आइए जानते हैं क्या है इस प्रोमो में खास जो हो रहा है वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2024 12:52 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरुआत से ही काफी चर्चा में है और निश्चित तौर पर पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार है 90 के दशक की अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar)। यह सच है कि शो में नजर आने के बाद शिल्पा शिरोडकर को एक अलग पहचान मिल रही है। उनकी पापुलैरिटी को एक जबरदस्त बूस्ट मिला है लेकिन इस तक के बीच शो में एक बार फिर वह फूट-फूट कर रोने लगी। यह पहले दफा नहीं है जब शिल्पा शिरोडकर का दर्द छलका है। इससे पहले भी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ लड़ाई में शिल्पा को रोते हुए देखा गया था। अब ऐसे में टाइम ट्रेवल में जाकर शिल्पा का रोकर बुरा हाल है। आइए देखते हैं प्रोमो (Bigg Boss 18 Promo) में क्या है खास।

Bigg Boss में Shilpa Shirodkar को दिखाया गया आईना

https://youtu.be/dDeytQxe0pA

प्रोमो में शिल्पा शिरोडकर के 90 के दशक वाले अंदाज को दिखाया जाता है जो AI जेनरेटेड लग रहा है। इसमें बिग बॉस कहते हैं कि शिल्पा आपने टाइम ट्रेवल किया है। शिल्पा शिरोडकर की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है और फिर पर्दे पर नजर आती है 90 के दशक की शिल्पा जो यह कहती है, “बिग बॉस सबसे पहले आप मुझे इससे रिलेट करना बंद करो। दूसरों को रुलाने वाली खुद कब से रोने लगी। शिल्पा की खुद की एक आवाज है, सोच है, ओपिनियन है और अगर यह सब नहीं है तुम्हारे पास तो तुम शिल्पा शिरोडकर नहीं हो।”

Bigg Boss 18 में इमोशनल Shilpa Shirodkar ने कहीं ये बात

टाइम टेबल से मुलाकात के बाद शिल्पा शिरोडकर अपनी आंसुओं को पोछती हुई नजर आती है और यह निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए काफी इमोशनल है। वह कहती है कि “थैंक यू सो मच मुझे यह आइना दिखाने के लिए मैं यह करना चाहती हूं। मेरी बेटी के लिए करना चाहती हूं बिग बॉस।” अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि पास्ट वर्जन से मिलने के बाद शिल्पा शिरोडकर के गेम में क्या बदलाव आता है और वह पहले से स्ट्रॉन्ग होती है।

Bigg Boss 18 Promo को लोग कर रहे खूब पसंद

वहीं प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस Shilpa Shirodakar की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है है बहुत अच्छा तो दूसरे ने लिखा बहुत खूबसूरत यंग एज में। एक ने लिखा हेल्प ऑफ टेक्नोलॉजी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026