---Advertisement---

Bigg Boss 18: Vivian Dsena VS Rajat Dalal पर टिका है शो! बिग बॉस फेम Abhishek Malhan का यह वीडियो कर रहा YouTube पर ट्रेड

Bigg Boss 18: फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान ने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट को लेकर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान रजत दलाल और विवियन डीसेना को अपना फेवरेट बताते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 21, 2024 1:21 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और यह सच है कि बिग बॉस चाहने वाले फैंस के लिए सीजन काफी इंटरेस्टिंग है। इस सबके बीच बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) रनर अप अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बिग बॉस 18 को लेकर बात करते हुए नजर आए। यह वीडियो यूट्यूब पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है और इस वीडियो में वह शो के कई कंटेस्टेंट को रोस्ट करते हुए नजर आए। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो है ट्रेंड में।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal vs Vivian Dsena का जलवा

वीडियो में अभिषेक मल्हान बताते हैं कि वह शो को नहीं देख रहे हैं थे लेकिन उन्हें देखने के लिए कहा गया। इस दौरान वह यह कहते हैं कि पूरा शो विवियन डीसेना वर्सेस रजत दलाल है। उन्होंने कहा कि रजत दलाल शो में काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं और यह सच है कि दोनों की भिड़ंत शो पर टिका हुआ है और यह देखने में भी मजा आता है।

Bigg Boss 18 के इन कंटेस्टेंट में भी है दम

इसके अलावा वीडियो में अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान यह भी कहते हैं कि चाहत पांडे की आवाज काफी इरिटेटिंग है लेकिन उसके अंदर वह जज्बा है जिसकी वजह से वह शो में स्ट्रांग कंटेंडर हो सकती है लेकिन उनकी आवाज चुभती है। वहीं अविनाश मिश्रा को लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 फेम कहते हैं कि उसने अपना विलन वाला अंदाज बना लिया है और कई मौके पर वह ज्यादा कर जाता है।

Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट को मिस कर रहे Abhishek Malhan

फुकरा इंसान के मुताबिक गुनरत्न सदावर्ते शो से बाहर हो चुके हैं लेकिन बिग बॉस फेम को वह काफी पसंद आए। अभिषेक मल्हान के अनुसार सिर्फ वही कंटेस्टेंट ऐसा था जो शो को एंटरटेन कर रहा था। इतना ही नहीं अभिषेक यह कहते हैं कि शायद गुनरत्न कुछ दिनों के लिए घर में आया हो। उनका समय शो के लिए फिक्स रहा होगा क्योंकि उनके सीजन में भी कई कंटेस्टेंट को इस तरह से लाया गया था।

Abhishek Malhan का वीडियो कर रहा ट्रेंड

Fukra Insaan Live यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। यही वजह है कि वीडियो नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026