---Advertisement---

Bigg Boss 18: इस बार घर का रुख बदलेगा! Salman Khan को नए प्रोमो में देख यूजर बोला- ‘क्या निया आ रही है…’

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का एक और प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान को देख लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2024 6:04 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की आगाज से पहले फैंस के बीच लगातार एक्साइटमेंट जारी है। एक के बाद एक प्रोमो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। इसके बाद इतना तो तय है कि इस बार काफी कुछ खास होने वाला है। वहीं सलमान खान को एक बार फिर प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) को देखने के बाद यूजर्स ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए खास बात कही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा। प्रोमो को देखने के बाद फैंस मेकर्स से कंटेस्टेंट के नाम को बताने की अपील भी कर रहे हैं।

Bigg Boss 18 का यह प्रोमो है मजेदार

इस प्रोमो वीडियो में एक बार फिर पूरे टशन में सलमान खान कहते हैं कि बिग बॉस के घर में इस बार रूख जरा सा बदलने वाला है। उसके बाद लिखा आता है इस बार घर का रुख बदलेगा। वहीं फिर वह कहते हैं कल और काल का पहिया इस बार षड्यंत्र रचने वाला है और फिर लिखा आता है जब कल और काल षड्यंत्र रचेगा। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा अपना दिल थाम कर बैठिए इस बार काल और कल के खेल देखिए देखिए बिग बॉस 18 ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर रात 9:00 बजे से।

Bigg Boss 18 के लिए है फैंस की एक्साईटमेंट

वहीं इस प्रोमो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “क्या निया आ रही है।” तो दूसरे ने कहा बिग बॉस स्क्रिप्टेड लगने लगा है। एक ने कहा फिर से ड्रामा देखने के लिए तैयार सब लोग। एक यूजर ने कहा एक्साइटेड तो दूसरे ने कहा निया आ रही है क्या बिग बॉस में। एक ने लिखा टीआरपी। एक यूजर ने कहा दिग्विजय तो दूसरे ने कहा उमर रियाज को भी लाओ। फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार का बिग बॉस काफी अलग होने वाला है।

Bigg Boss 18 में ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर

बिग बॉस 18 के लिए कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक निया शर्मा, जान खान, करण वीर मेहरा, रित्विक धनंजय, शोएब इब्राहिम, मीरा देओस्थले, सायली सोलंकी, शांतिप्रिया, अविनाश मिश्रा, धीरज धूपर, नायरा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, देब चंद्रिमा सिंह रॉय, चाहत पांडे, शहजाद धामी, कर्म राजपाल और पद्मिनी कोल्हापुरी का नाम सामने आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026