---Advertisement---

Bigg Boss 18: हां मैं आना चाहूंगी बिग बॉस में लेकिन….,’ Salman Khan ने किया सवाल तो Shalini Passi ने दिखाए नखरे, क्या वीकेंड के वार पर होगा कुछ खास?

Bigg Boss 18 के घर में Salman Khan ने Shalini Passi से पूछा बिग बॉस 18 के घर का अनुभव, Shalini Passi ने कहा मुझे सब लोग बहुत अच्छे लगे

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 21, 2024 4:40 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: इन दिनों बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में रोज़ाना नए नए धमाके देखने को मिल रहे है। कभी लड़ाई तो कभी इविक्शन। बिग बॉस अपने दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नही छोड़ रहे है। इसी दौरान घर में एक बार फिर एंट्री होती है शालिनी पासी (Shalini Passi) की। वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) के साथ शालिनी पासी रंग जमाती नज़र आ रही है। अपने नखरीले और क्यूट अंदाज़ से शालिनी एक बार फिर सबको आकर्षित कर रहीं है। वहीं खबर है कि इस बार वीकेंड एपिसोड पर बिग बॉस दर्शकों को एक और झटका दे सकते है।

Bigg Boss 18 के घर में करणवीर के लिए शालिनी ने कही ये बात

Watch This Video

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) और शालिनी पासी (Shalini Passi) नज़र आ रहे है। वीडियो की शुरुआत में सलमान शालिनी को बुलाते है। उसके बाद सलमान शालिनी से घर में उनके एक्सपीरियंस के बारे में पूछते है। जिसके जवाब में शालिनी कहती है कि उन्हे घर में काफी मज़ा आया। घर की लड़कियां उन्हे बेहद अच्छी लगी। इसके बाद सलमान खान मज़ाकिया अंदाज़ में शालिनी से कहते है कि करण घर में बहुत खर्राटे मारता है आप सोई कैसे। जवाब में शालिनी ने कहा कि पहले मै उठ गई। फिर मुझे पता लगा कि करण है तो मुझे अच्छा लगा। शालिनी ने कहा करण मेरे बेटे के उम्र के है। सलमान ने हँसते हुए कहा कि करण 46 साल का है।

इन लोगो के साथ आना चाहती है Shalini Passi बिग बॉस के घर में

इसके बाद जब सलमान खान (Salman Khan) ने शालिनी पासी (Shalini Passi) से पुछा कि इस बार आपका गेस्ट अपियरेंस था। तो क्या बिग बॉस वाले ये उम्मीद कर सकते है कि आप इस घर में 3 महीने के लिए आएंगी। जवाब में शालिनी नखरीले अंदाज़ में सलमान को कहती है कि हा मै आना चाहुँगी लेकिन अपने लोगो के साथ। जिसके बाद सलमान शालिनी से पूछते है अपने लोग कौन। जवाब में शालिनी कहती है की मेरी टीम मतलब मेरी मेकअप टीम, हेयर स्टाईलिश टीम हम सब बहुत उत्सुक है आने के लिए। जिसके बाद सलमान कहते है कि ये तो बहुत अच्छा है कलर्स वालों का पैसा बच जाएगा। वही इसके अलावा खबर है कि बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस बार होगा डबल इविक्शन। यामिनी और इडन हो जाएँगी घर से बेघर।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pranit More

जून 23, 2026

Thalapathy Vijay

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 11

जून 23, 2026

Ranbir Kapoor

जून 23, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4

जून 23, 2026