---Advertisement---

Bigg Boss 19: अमाल मलिक से टकराना अभिषेक बजाज के लिए बना जी का जंजाल, देखें कैसे शहबाज बदेशा ने उड़ाई धज्जियां?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में अमाल मलिक फुल फोम में नजर आ रहे हैं। अभिषेक बजाज के साथ उनकी भयंकर लड़ाई हुई है। जिसके बाद शहबाज बदेशा ने उनकी जमकर मजाक उड़ाई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2025 1:48 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस का हाऊस जंग का मैदान बन चुका है। इस पूरे हफ्ते कप्तान बनने के बाद अमाल मलिक ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई और सभी कामों को सही से कराया। जिसकी वजह से उन्हें काफी तारीफ भी मिली है। लेकिन इस बीच उनकी अभिषेक बजाज से कई बार लड़ाई भी हुई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि, बिग बॉस 19 में अमाल से पंगा लेकर अभिषेक बुरे फंस गए हैं। क्योंकि उनकी वाट शहबाज ने बुरी तरह से लगा दी।

अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की लड़ाई के शहबाज बदेशा ने लिए मजे

शो के बीते एपिसोड में खाने को लेकर अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Telly Tashan

अमाल मलिक ने अभिषेक को वेज या फिर नॉनवेज दोनों में से किसी एक खाने को कहा था। लेकिन अभिषेक दोनों ही खाना चाहते थे। इसलिए अमाल मलिक उनसे टकरा गए। ये विवाद इतना बड़ा की दोनों के बीच मारपीट होते-होते बची। गुस्से से झल्लाए अभिषेक बजाज अमाल के पास जाते हैं और धमकाते हुए बोलते हैं कि, अब तेरी आवाज नहीं आना चाहिए। उनकी इस धमकी का जवाब अमाल किस करके देते हैं। वहीं, सभी के सामने अचानक से शहबाज उठते हैं और अभिषेक का मजाक उड़ाना शुरु कर देते हैं। जिसके बाद पूरा घर हंसने लग जाता है।

Bigg Boss 19 में छा गए अमाल मलिक

आपको बता दें, जब से बिग बॉस 19 के होस्ट सलमान खान ने सिंगर अमाल मलिक की सोने और कुछ ना करने को लेकर डांट लगाई है, तब वो काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर साफ लग रहा है कि, अमाल पर सलमान खान की कॉफी काम कर गई है। अचानक से अमाल का बदला हुआ रुप मेकर्स और ऑडियंस दोनों को पसंद आ रहा है। अमाल मलिक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026