---Advertisement---

Bigg Boss 19 से पहले Salman Khan के शो में इन 5 कंटेस्टेंट पर हो चुकी है पैसों की बारिश, क्या इस सीजन में टूट पाएगा रिकॉर्ड

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 बहुत जल्द शुरू होने के लिए तैयार है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान के शो के कौन है 5 सबसे महंगे कंटेस्टेंट जिनके रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2025 3:49 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है और ऐसे में रुमर्ड कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे कंटेस्टेंट कौन हैं। क्या इन कंटेस्टेंट को पॉपुलरिटी और फीस के मामले में Bigg Boss 19 में कोई मात दे पाएगा। सलमान खान के शो में आने वाले हर कंटेस्टेंट की अपनी एक पापुलैरिटी होती है और यह खत्म होने के बाद अपनी एक अलग पहचान लेकर जाते हैं। कुछ अपनी फीस को लेकर चर्चा में होते हैं। ऐसे में बिग बॉस 19 की शुरुआत होने से पहले आइए जानते हैं Salman Khan के शो के अब तक के सबसे 5 महंगे कंटेस्टेंट कौन रहे हैं।

Pamela Anderson को मिले थे Bigg Boss के लिए भारी भरकम फीस

हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन को 3 दिन के लिए बिग बॉस 4 में 2 से ढाई करोड रुपए फीस दी गई थी जो उस समय काफी ज्यादा था। बिग बॉस के इतिहास में सबसे महंगी कंटेस्टेंट के तौर पर आज भी उनका नाम दर्ज है।

Karan Kundrra बिग बॉस के सबसे महंगे कंटेस्टेंट

करण कुंद्रा Bigg Boss 15 में नजर आए थे उन्होंने शो को भले ही ना जीता लेकिन सलमान खान के रियलिटी शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट के तौर पर उभरे थे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें 4.5 करोड रुपए दिया गया था और वह बिग बॉस इतिहास के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बन गए।

द ग्रेट खली का नाम भी है शामिल

बिग बॉस 4 में 1 हफ्ते के लिए WWW रेसलर द ग्रेट खली ने करीब 50 लाख रुपए बटोरे थे और उन्हें महंगे कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जाता है। Salman Khanके शो के लिए उन्हें जितनी फीस दी गई यह उनकी पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है।

Sidharth Shukla का नाम भी है बिग बॉस के महंगे कंटेस्टेंट के तौर पर शुमार

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही इस दुनिया में ना रहे हो लेकिन इस शो से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली। कुछ ही दिन में उनकी पापुलैरिटी आसमान छूने लगी। टीवी इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार को Bigg Boss के लिए 2.10 करोड़ रुपए दिए गए थे।

क्रिकेट प्लेयर S. Sreesanth ने वसूली थी इतनी रकम

बिग बॉस 12 में श्रीसंत ने भाग लिया था और वह फर्स्ट रनर अप बने थे। उनकी पापुलैरिटी काफी ज्यादा देखी गई और लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें हर हफ्ते 50 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। यही वजह है कि Bigg Boss के इतिहास के महंगे कंटेस्टेंट में से एक है।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 19 शुरू होने के बाद क्या इन रिकॉर्ड्स को कोई तोड़ पाता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 9, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63

अक्टूबर 9, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 15

अक्टूबर 9, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 9, 2026