---Advertisement---

Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना-अशनूर कौर की रोजी-रोटी पर डाला डांका? एकता कपूर के बड़े शो में बनेंगी हिरोइन!

Bigg Boss 19: बीबी हाउस की सबसे फेमस और विवादित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल बहुत जल्द एकता कपूर के शो में नजर आने वाली है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं है। जिसकी वजह से यूजर्स की तरफ से काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2025 1:41 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: खुद को संस्कारी और स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर बताने वाली तान्या मित्तल का लगता है कि, सपना पूरा हो गया है। अभी बिग बॉस 19 का फिनाले भी नहीं आया और तान्या के हाथ एक बड़ा शो लग गया है। खबरों की मानें तो टीवी की क्वीन एकता कपूर ने तान्या मित्तल के बड़बोलेपन से इप्रेस होकर उन्हें बड़ा शो ऑफर किया है। बहुत जल्द वो टीवी के शो में हिरोइन के रोल में दिख सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो टीवी में पहले से ही काम कर रहे अशनूर कौर और गौरव खन्ना के लिए ये बड़ा झटका साबित होगा। आपको बता दें, सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 की सबसे वायरल और ट्रेंडिंग कंटेस्टें तान्या मित्तल को माना जाता है। कुछ लोग तो उन्हें विनर तक कहते हैं।

Bigg Boss 19 की तान्या मित्तल को एकता कपूर ने शो किया ऑफर

एकता कपूर की तरफ से तान्या मित्तल को ऑफर किए टीवी शो की कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन BBTak नाम के एक्स हैंडल से एक पोस्ट अपलोड किया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि, ” तान्या का सपना हुआ पूरा। एकता कपूर अपने अगले शो के लिए एक प्रतिभागी को मुख्य कलाकार के रूप में चुनने के लिए बिगल बॉस 19 शो में आईं। एकता ने तान्या मित्तल को एक धारावाहिक का प्रस्ताव दिया, उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने के बाद, सबसे पहले तुम मेरा अगला शो करोगी, जो संभवतः कलर्स टीवी पर आएगा। तान्या बहुत खुश हुईं। एकता के अगले शो के लिए बिल्कुल उपयुक्त!!!”

देखें पोस्ट

इस वीकेंड के वार पर तान्या मित्तल को ये खुशखबरी मिल सकती है। आपको बता दें, तान्या मित्तल कई बार एक्ट्रेस बनने के सपने के बारे में बोल चुकी हैं। अगर ऐसा होता है तो यकीन मानिए ऑडियंस उन्हें भर-भरकर प्यार दे सकती है। क्योंकि बिग बॉस 19 को उनकी वजह से काफी टीआरपी मिली है।

अशनूर कौर और गौरव खन्ना के लिए कॉम्पिटिटर बनेंगी तान्या मित्तल

तान्या मित्तल अपने बड़बोलेपन और अमीरी के किस्सों के कारण टीवी से लेकर बॉलीवुड के गलियारों में सुर्खियां बटोर रही हैं। अगर उन्हें सच में एकता कपूर का कोई बड़ा शो मिलता है तो ये टीवी सुपर स्टार गौरव खन्ना और अशनूर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। क्योंकि डायरेक्टर और प्रोडयूसर एकता कपूर ने तान्या को चुना है। टीवी की दुनिया में स्टार बनाने वाली एकता की नजर अगर तान्या पर पड़ी है तो यकीनन कुछ बड़ा होने वाला है। जिसकी वजह से अशनूर कौर और गौरव खन्ना के फैंस को लग सकता है कि, शायद तान्या मित्तल ने उनके काम को छीन लिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026