---Advertisement---

Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल को उसी का ग्रुप कर रहा साइड लाइन? मालती चाहर के आने के बाद बदल रहा बीबी हाउस का समीकरण

Bigg Boss 19: मालती चाहर ने आते ही तान्या मित्तल का गेम पलट दिया है। जिसकी वजह से घर में पुरानी दोस्ती टूटती हुई दिख रही हैं वहीं, नए दोस्त बन रहे हैं। इन सबके बीच तान्या के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। बिग बॉस 19 में बदलता जा रहा गेम।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 9, 2025 12:36 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 10, 2025 12:10 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में जब से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रुप में एट्री मारी है। तब वो घरवालों की लड़ाई और समीकरण को दूसरी तरफ लेकर जा रही हैं। बीबी हाउस में अभी तक जो चल रहा था वो पूरी तरह से बदला हुआ दिख रहा है। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन का स्मार्ट दिमाग तान्या मित्तल पर फिलहाल तो भारी पड़ता हुआ दिख रहा है। जहां एक तरह जीशान कादरी और मालती चाहर के साथ ज्यादा समय बिताने लगे हैं वहीं, दूसरी तरफ अमाल मलिक के निशाने पर उनकी बेस्ट फ्रेंड तान्या मित्तल आने लगी हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में तान्या मित्तल की चुनौतियां बढ़ेंगी।

अपने ही ग्रुप से क्या साइड लाइन की जा रही तान्या मित्तल?

आपको बता दें, बिग बॉस 19 को दो ग्रुप रुल करते हुए दिखते हैं। एक ग्रुप अमाल मलिक और जिशान कादरी का जिसमें तान्या मित्तल और नीलम गिरी जैसे लोग हैं। वहीं, दूसरा ग्रुप अभिषेक बजाज का है, जिसमें अशनूर कौर, गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा जैसे लोग हैं। ऐसे में मालती चाहर ने घर में आते ही तान्या मित्तल को अपने निशाने पर लिया है और वो सभी के साथ उठ और बैठ रही हैं। ऐसे में तान्या मित्तल की परेशानियां उस वक्त बढ़ी जब जीशान कादरी अपने ग्रुप को छोड़कर मालती के साथ ज्यादा समय बिताने लगे हैं। जिसकी वजह से तान्या काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं, फरहाना से लड़ाई के दौरान अमाल मलिक ने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड तान्य मित्तल का झूठ उस वक्त उजागर कर दिया जब तान्य मित्तल से फरहाना भट्ट इसलिए लड़ रही थीं, क्योंकि उन्होंने एहसास फरामोश कहा था। दोनों की लड़ाई में उस समय ब्रेक लगा जब अमाल मलिक फरहाना भट्ट को सपोर्ट करते हुए तान्या के झूठ को उजागर करते हैं। जिसके बाद वो अमाल से नाराज हो जाती हैं।

Bigg Boss 19 में बदली गेम की समीकरण

आने वाले दिनों में सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 में गेम की समीकरण लगातार बदलती हुई दिखेंगी। क्योंकि मालती चाहर पहले से ही गेम देखकर पहुंची हैं, उन्हें अच्छे से पता है कि, गेम में किसका साथ और किसको टारगेट करके उन्हें फायदा होगा। खास बात ये है कि, मालती चाहर की स्मार्टनेस में बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट फंसते हुए दिख रहे हैं। जिसकी वजह से पुरानी दोस्ती टूट रही हैं और नई फ्रेंडशिप बन रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026