---Advertisement---

Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा की रि-एंट्री ने बजा दी तान्या मित्तल के लिए खतरे की घंटी, क्या इशारा समझ पाएंगे अमाल मलिक?

Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा ने बिग बॉस 19 में दोबारा एंट्री करते ही घरवालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेहन ने अमाल मलिक के सामने तान्या मित्तल की पोल खोली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 26, 2025 4:28 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बढ़ते दिनों के साथ बिग बॉस 19 बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। यहां दोस्ती, धोखा और झूठ सबकुछ भर-भरकर देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक दांव खेलना शुरु कर दिए हैं। नेहल चुडासमा को सीक्रेट रुम से बाहर निकाल लिया गया है। जिसके बाद बाहर आकर उन्होंने घरवालों की क्लास भी लगाई है। इसके साथ ही कुनिंका सदानंद पर प्यार भी लुटाया है। नेहल ने अमाल मलिक को इशारों-इशारों में बता दिया है कि, तान्या मित्तल उनके साथ बहुत ही दिमाग से खेल रही है। इसलिए अपना गेम खेले और दिमाग को खुला रखें।

Bigg Boss 19 में नेहल चुडासमा ने तान्या मित्तल के खिलाफ खोला मोर्चा

बिग बॉस 19 में जैसे ही नेहल चुडासमा की एंट्री हुई वैसे, ही उनके निशाने पर तान्या मित्तल और उनका गेम था। वो अमाल मलिक के पास जाती हैं और बताने की कोशिश करती हैं कि, तान्या मित्तल अपना पूरा दिमाग लगाकर खेल रही हैं। वो अमाल से ये भी कहती हैं कि, तुम भावनाओं में बेहते दिख रहो हो। वो अमाल को समझाने की कोशिश करती हैं कि, थोड़ा सा जाग जाओ और अपने आस-पास के लोगों को समझों। इसके साथ ही अमाल भी अपनी इस गलती को मानते हुए दिख रहे हैं। नेहल बीबी हाऊस के सभी घरवालों के पास जा-जाकर तान्या मित्तल की बुराई करती हुई दिख रही हैं। वो कह रही हैं कि, सीक्रेट रुम में मैंने तान्या मित्तल को बहुत ध्यान से देखा है और वो बहुत तेज हैं।

नेहल चुडासमा ने बिग बॉस 19 के घरवालों को चेताया

आपको बात दें, तान्या मित्तल और नेहल चुडासमा की आपस में बनती नहीं है। जिसकी वजह से जब नेहल को मौका मिलता है तो तान्या को लपेटे लेती हैं। ऐसे में सीक्रेट रुम से बाहर आने के बाद वो तान्या मित्तल के पीछे उनकी पोल खोलती हुई दिख रही हैं। इसके साथ ही वो घरवालो को चेतावनी भी देती हुई दिख रही हैं। आपको बता दें, तान्या मित्तल 30 साल की हैं। वो सोशल मीडिया स्टार हैं। तान्या मित्तल की नेट वर्थ 2 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। लेकिन अब वो सिंगर अमाल मलिक के साथ बिग बॉस 19 में अपनी नजदीकियों की वजह से चर्चाओं में हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026