---Advertisement---

Bigg Boss 19: ये 5 देवियां बनेंगी तान्या मित्तल के लिए सबसे बड़ा खतरा, आगे की राह नहीं आसान

Bigg Boss 19: मालती चाहर के आते ही तान्या मित्तल के लिए खतरे की घंटी बज गई है। उन्होंने तान्या मित्तल के सारे झूठों की पोल खोल दी है। बिग बस 19 में तान्या को चुनौती देने वाली महिलाओं की संख्या अब 5 हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 6, 2025 3:27 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बीबी हाउस में तान्या मित्तल की राह मुश्किल होने वाली है। क्योंकि बिग बॉस 19 में उनके दुश्मन और खतरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। क्योंकि दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने घर में एंट्री लेते ही बवाल खड़ा कर दिया है। वो तान्या मित्तल के द्वारा कहे जा रहे एक-एक झूठ का पर्दाफाश कर रही हैं। जिसकी वजह से खुद को स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर कहने वाली तान्या मित्तल की राह पहले से ज्यादा मुश्किल होती जा रही है। रिएलिटी शो में उन्हें आगे बढ़ने के लिए अब एक नहीं बल्कि 5 महिला कंटेस्टेंट से सतर्क रहना पड़ेगा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नेहल चुडासमा, कुनिया सदानंद, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और अशनूर कौर का नाम शामिल है।

मालती चाहर बनेंगी तान्या मित्तल का सबसे बड़ा सिर दर्द

इस वीकेंड के वार पर बिग बॉस 19 के मेकर्स ने घर में भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर भेज दिया है। उनकी घर में जैसे ही एंट्री हुई उन्होंने तान्या मित्तल के झूठों का उन्हीं के मुंह के सामने खुलासा करना शुरु कर दिया। जिसकी वजह से तान्या मित्तल के चेहरे पर टेंशन दिखी। क्योंकि उनकी संस्कारी छवि , बिजनेस से लेकर बकलावा तक की पोल उन्होंने खोल दी है।

कुनिंका सदानंद नहीं छोड़ रही संस्कारी तान्या का पीछा

एक समय था जब कुनिंदा सदानंद को तान्या मित्तल अपनी मां कहती थी। लेकिन अब वो बिग बॉस 19 में उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गई हैं। वो कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। हर कदम पर तान्या मित्तल को उनसे सतर्क रहने की जरुरत होती है।

नेहल चुडासमा बनी तान्या मित्तल के सिर का दर्द

सलमान खान के रिएलिटी शो में तान्या मित्तल का सबसे बड़ा सिर दर्द नेहल चुडासमा हैं। वो इस बात खुद भी कबूल कर चुकी हैं। नेहल अक्सर तान्या के द्वारा खेले जा रहे गेम पर सवाल उठाती हैं और उन्हें बेइज्जत करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। तान्या मित्तल की अमीरी और उनके नखरों के साथ फेक रिश्तों का वो कई बार पर्दाफाश कर चुकी हैं।

Bigg Boss 19 में अशनूर कौर से क्या तान्या मित्तल है इनसिक्योर?

बिग बॉस 19 जब शुरु हुआ था तो अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच में काफी फाइट हुई थी। अशनूर ने उन्हें खुद से जलने वाली बताया। कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। आने वाले समय में अभिषेक बजाज की टीमी की ये एक्ट्रेस बड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं।

फरहाना भट्ट से कैसे निपटेंगी तान्या मित्तल?

फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की एक ऐसी फीमेल कंटेस्टेंट हैं, उनके पास जब भी कोई पावर आती है तो वो उसका पूरा इस्तेमाल करके तान्या मित्तल के गेम और उनकी पर्सलेनिटी को डैमेज करने की पूरी कोशिश करती हैं। फरहाना काफी फायर कंटेस्टें हैं। उनकी जोड़ी नेहल के साथ काफी बनती है। यही वजह है कि, ये दोनों ही तान्या मित्तल को काफी चुभ रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026