---Advertisement---

Bigg Boss 19: Salman Khan के घर में इस तरह बनेगी सरकार और मंत्रियों को मिलेगी जिम्मेदारी, क्या यह TMKOC फेम खेल पाएंगे राजनीति

Bigg Boss 19: इस बार कैसे सलमान खान के शो में मंत्री की नियुक्ति होगी और किस तरह से सरकार बनने वाली है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। बिग बॉस को लेकर यह खबर सलमान खान के शो की शुरुआत से पहले इंतजार कर रहे लोगों के लिए काफी खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2025 3:50 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: सलमान खान की होस्टिंग में बिग बॉस 19 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है लेकिन इस सबके बीच यह खबर लगातार चर्चा में है कि आखिर इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट करने वाले हैं। हालांकि इस सबके बीच अब यह खबर आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिखाई दे सकता है। वहीं क्या आप जानते हैं कि आखिर कैसे सरकार और मंत्रियों का चुनाव Salman Khan के घर में होने वाला है। अगर आप भी Bigg Boss 19 के लिए बेसब्री से इंतजार में है तो आइए जानते हैं क्या कुछ होने वाला है खास।

इस तरह बिग बॉस 19 में बनेगी सरकार और मंत्री

घरवालों की सरकार थीम को लेकर जानकारी तो दे दी गई लेकिन अब बिग बॉस खबरी के मुताबिक Bigg Boss 19 प्रीमियम डे पर दो टीम में घर को बांटा जाएगा। उसके बाद दोनों गुट से एक-एक सदस्य को नॉमिनेट किया जाएगा जो घर के अगले सरकार बनने की रेस में शामिल होंगे। सत्ता उनके हाथ लगने वाली है जिन्हें ज्यादा वोट मिलेगा। वहीं सत्ता प्राप्त करने के बाद वह इस बात का डिसीजन लेगा कि आखिर किचन मिनिस्टर कौन होगा, कौन बेडरूम मिनिस्टर होने वाला है। इसके अलावा दोनों ही टीम को सीक्रेट टास्क ग्रुप या फिर इंडिविजुअल बिग बॉस की तरफ से दिए जाएंगे जो उन्हें राशन कमाने का अधिकार दे सकता है।

क्या बदले हुए Bigg Boss 19 गेम में हिस्सा बनेंगे शैलेश लोढ़ा

इस बात में कोई शक नहीं है कि इस बार बिग बॉस 19 का गेम किस कदर कमाल का होने वाला है। Bigg Boss 19 के लिए मेकर्स की तरफ से तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम Shailesh Lodha को अप्रोच किया गया है लेकिन क्या वह शो में नजर आते हैं इस पर नज़रें बनी रहने वाली है। बिग बॉस खबरी की माने तो शैलेश लोढ़ा ने अभी तक मेकर्स के ऑफर पर कोई भी रिप्लाई नहीं दिया है क्योंकि अभी तो शो की शुरुआत में समय है। राजनीतिक खेल में कौन-कौन हिस्सा लेंगे इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026