---Advertisement---

Bigg Boss 19: क्या Khesari Lal Yadav के बाद Bhojpuri लाल Neel Kamal उड़ाएंगे गर्दा! Salman Khan शो को लेकर UP Bihar फैंस की बढ़ी बेताबी

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में भोजपुरी के यह सिंगर नजर आ सकते हैं। टेलीचक्कर के रिपोर्ट को देखने के बाद फैंस अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2025 3:27 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में कंटेस्टेंट के नाम को लेकर एक के बाद एक खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस सब के बीच अगर आप भोजपुरी फैन हैं तो आपको जबरदस्त तोहफा मिल सकता है। बिग बॉस 13 में Khesari Lal Yadav के बाद अब एक भोजपुरी स्टार का नाम सामने आ रहा है जो शो के लिए फाइनल हो चुके हैं। Tellychakkar के Bigg Boss 19 रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई जिसके बाद लोग जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए देखे हैं। हम बात कर रहे हैं हाल ही में सनी लियोन के साथ नजर आने वाले ‘लड़की दीवानी’ फेम Neel Kamal की जो भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाने दे चुके हैं।

सलमान खान के Bigg Boss 19 को लेकर क्रेजी हुए नीलकमल फैंस

Tellychakkar में इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए कहा कि सूत्रों के मुताबिक भोजपुरी सिंगर Neel Kamal बिग बॉस 19 के लिए फाइनल हो चुके हैं। हालांकि मेकर्स और भोजपुरी सिंगर की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इस खबर को जब लोगों ने देखा तो एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दिखे। एक यूजर ने कहा फुल सपोर्ट यूपी बिहार। कुछ लोग इस खबर को यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनका पसंदीदा कलाकार Bigg Boss 19 में नजर आएंगे।

Neel Kamal से पहले Bigg Boss हिला चुके हैं खेसारी लाल यादव

सलमान खान के शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट आ रही है और ऐसे में नीलकमल चर्चा में आ गए हैं। निश्चित तौर पर Neel Kamal को बिग बॉस 19 में देखना काफी एक्साइटिंग होने वाला है। इससे पहले भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार Khesari Lal Yadav बिग बॉस 13 में नजर आए थे जिन्हें लोगों से खूब प्यार मिला था। अब ऐसे में अगर नीलकमल शो में तड़का लगाते हैं तो यह उनके फैंस के लिए जरूर खास होने वाला है।

नीलकमल से हटके अगर बात करें Bigg Boss 19 की तो कई नाम पर अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026