---Advertisement---

Bigg Boss 19: क्या मृदुल तिवारी का रिप्लेसमेंट बनेंगे रजत दलाल? जानें क्या सच में हो रही वाइल्ड कार्ड एंट्री?

Bigg Boss 19: रजत दलाल की एट्री बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हो सकती है। उनका नाम लीक खबरों में चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो मृदुल तिवारी की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 2, 2025 4:21 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बीबी हाऊस में एक बार फिर से फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट रजत दलाल दिख सकते हैं। पिछली बार तो विनर नहीं बन सके लेकिन अगर वो बिग बॉस 19 शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करते हैं तो शायद विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर लें। आपको बता दें, मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर अचानक से रजत दलाल का नाम चलने लगा है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, रजत बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मृदुल तिवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि यूट्यूबर रिएलिटी शो में बहुत ही खराब खेल रहे हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि, कहीं मृदुल तिवारी के रिप्लेसमेंट के तौर पर मेकर्स रजत दलाल को लाने की तैयारी में तो नहीं हैं।

Bigg Boss 19 में क्या रजत दलाल की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?

आपको बता दें, बिग बॉस 19 के मेकर्स शो को और भी बेहतरीन बनाने के लिए कंटेस्टेंट की समीकरण बैठाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अचानक से खबरें आने लगी है कि, रजत दलाल बिग बॉस 19 में आ सकते है। फिटनेस यूट्यूबर बिग बॉस 18 सीजन में काफी अच्छा कंटेन्ट दे चुका है। ऐसे में अगर वो दोबारा से यहां पहुंचते हैं तो धमाल मचा सकते हैं। इसके साथ ही वो मृदुल तिवारी को रिप्लेस भी कर सकते हैं। क्योंकि मेकर्स को शो में कोई ना कोई यूट्यूबर चाहिए होगा। मृदुल तिवारी को लाने की भी यही वजह थी। लेकिन वो बीबी हाऊस में आकर बिल्कुल ही सुस्त पड़ जाएंगे इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

बिग बॉस 19 में इन कंटेस्टेंटकी हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट में रजत दलाल के साथ-साथ अभिषेक बजाज की एक्स बीवी आकांक्षा जिंदल और शुभी जोशी का नाम भी चल रहा है। क्योंकि अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, बीबी हाऊस में अब कौन आने वाला है?हालांकि कई सारे लोगों को नाम चल रहे हैं।

Rajat Dalal की नेट वर्थ कितनी है?

रजत दलाल एक फेमस यूट्यूबर हैं। जो कि, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनका कई विवादों में नाम फंस चुका है। खबरों की मानें तो रजत दलाल की नेट वर्थ 16 से 17 करोड़ के आस-पास है।

रजत दलाल और एल्विश यादव का क्या रिश्ता है?

रजत और एल्विश दोनों ही बेस्ट फ्रेंड हैं। ये एक-दूसरे को खुलकर सपोर्ट करते हैं। दोनों की दोस्ती के किस्से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026