---Advertisement---

Bigg Boss 19: अमाल मलिक से तान्या मित्तल का किस कांड क्या मालती चाहर को ले डूबेगा? बीबी हाउस में लिमिट हुई क्रोस!

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में नया बवाल मचा है। यहां पर मालती चाहर ने तान्या मित्तल के ऊपर एक ऐसा आरोप लगा दिया है। जिसकी वजह से घरवाले दंग है। दरअसल, मालती ने कहा है कि, तान्या ने अमाल मलिक की फोटो पर किस की है। जिसकी वजह से वीकेंड के वार पर सलमान खान क्रिकेटर की बहन को लपेटे में ले सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 10, 2025 12:17 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में एक नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, यहां पर मालती चाहर ने तान्या मित्तल पर अमाल मलिक के फोटो को किस करने का आरोप लगा दिया है। जिसके बाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर टास्क की वो वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें अमाल मलिक की फोटो पर लिपटी हुई तान्या मित्तल दिख रही हैं। उनके साथ मालती चाहर भी हैं। तान्या ने अमाल मलिक को किस किया या नहीं इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं है। लेकिन ये विवाद बीबी हाउस का एक बड़ा टॉपिक बन चुका है। कुछ लोगों को मालती के द्वारा किया गया ये स्टंट बताया जा रहा है। तो वहीं, कुछ लोग इसे सच मानकर इसकी वीडियो क्लिप को आगे की तरफ शेयर कर रहे हैं।

अमाल मलिक और तान्या मित्तल पर किस का आरोप लगाकर क्या फंस गई मालती चाहर?

मालती चाहर के द्वारा तान्या मित्तल के ऊपर जो गंभीर आरोप लगाया गया है। इसने घरवालों के बीच एक अलग ही मुद्दा छेड़ दिया है।

देखें वीडियो

जहां एक तरफ तान्यe इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही हैं तो वहीं, दूसरी तरफ क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन अपनी बात पर टिकी हुई है। ऐसे में लोग इस वीडियो का सच जानना चाहते हैं। इस बड़े विवाद को वींकेंड के वार पर खुद सलमान खान उठा सकते हैं। जिससे लोगों को लग रहा है कि, अगर मालती चाहर का ये आरोप झूठा साबित हुआ तो यकीन मानिए बिग बॉस हाउस में उनकी बनी बनाई इज्जत की धज्जियां उड़ जाएंगी। वहीं, इसका पूरा फायदा तान्या मितत्ल को होगा। इससे पहले इस तरह के गंभीर आरोप लगाकर फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा खुद भी फंस चुकी हैं।

Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच क्या बढ़ रही नजदीकियां?

आपको बता दें, पिछले कुछ समय से अमाल मलिक के प्रति जिस तरह का व्यवहार तान्या मित्तल का रहा है। उसे देखकर लोगों को लगता है कि, वो सिंगर की तरफ अट्रेक्ट हो रही हैं। इतना ही नहीं तान्या मित्तल अमाल को लेकर ये भी बोल चुकी हैं कि, वो उनके एक्स ब्यॉयफ्रेंड की तरह लगते हैं। जिसकी वजह से वो उनसे ज्यादा कनेक्ट कर पाती हैं। घरवाले भी अकसर अमाल और तान्या की दोस्ती और उनकी नजदीकी को लेकर सवाल उठाते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026