Bigg Boss 20: वीकेंड के वार के बाद रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ पहले से ज्यादा मजेदार हो गया है। अब धीरे-धीरे सभी कंस्टेंट खुलकर अपना गेम खेलने लगे हैं। ऐसा ही कुछ नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान भी देखने को मिला है। क्योंकि इस दौरान भोजपुरी क्वीन और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान एक बार फिर से भिड़ गई हैं। आम्रपाली ने एक बार फिर से अरिश्फा के व्यवहार पर हमला बोला है। बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो आया है। जिसमें सभी कंस्टेंट्स नोमिनेशन प्रक्रिया कर रहे हैं। इस दौरान उनके बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है। इसे देखकर यूजर्स की तरफ से काफी जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Bigg Boss 20 में फिर भिड़े आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान
आपको बता दें, बिग बॉस 20 के नॉमिनेशन टास्क और हालिया प्रोमो में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच बेहद तीखी और हाई-वोल्टेज लड़ाई देखने को मिली है।नॉमिनेशन राउंड के दौरान आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान को सीधा नॉमिनेट किया।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि, दोनों के बीच कोई तालमेल नहीं है और अरिश्फा में सुपीरियरिटी कॉम्प्लेक्स यानी की खुद को दूसरों से बेहतर समझना है। इस दौरान अरिश्फा खान का गुस्सा भी काफी बढ़ गया। उनके ऊपर हुए इस पर्सनल हमले ने पहले से ज्यादा उग्र बना दिया है। बिग बॉस 20 के घर में 39 साल की आम्रपाली दुबे और 23 साल की अरिश्फा खान के बीच पहले आयु को लेकर विवाद हुआ, फिर आम्रपाली ने अरिश्फा के काम यानी की रील वीडियो पर बिलो द बेल्ट कमेंट कर दिया। जिसके बाद ये लड़ाई बढ़ती ही चली गई। अब ये नोमिनेशनल की टेबल तक पहुंच गई है।
बिग बॉस 20 से बेघर होंगे ये सदस्य
हालहि में बिग बॉस 20 के नए एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ। लेकिन घरवालों के द्वारा नियम तोड़ने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। जिसके बाद घर से बेघर होने के लिए रोहेद खान, आसिफ खान और तन्मय सिंह नोमिनेट हो गए हैं। वहीं, घर के मौजूदा कैप्टन यंग डीएसए सुरक्षित हैं। सभी नोमिनेट हुए सदस्यों को बिग बॉस ने सजा दी है।







