Bigg Boss 20: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 बढ़ते दिनों के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है। लव गिल और स्काउट विवाद के बाद फिर दोस्त बन गए हैं। शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें लव गिल चाट के चटकारे लेते हुए दिखी हैं। इस दौरान स्काउट उनकी बातें पहले तो बहुत ही आराम से सुन रहे थे। इसके बाद वो अपने कानों को बंद लेते हैं। लव की बातों में माही विज भी खो गई हैं। सलमान खान के द्वारा होस्ट किया जा रहे बिग बॉस सीजन 20 में काफी मजेदार एपिसोड आने वाला है।
Bigg Boss 20 में लव गिल को आयी चाट की याद
शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें लवप्रीत गिल और माही विज चाट को याद करके बातें कर रहे हैं। इस दौरान पास में बैठा स्काउट अपने कान बंद कर लेता है। वो चाट, पापड़ी और अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड के बारे में एक-एक डिटेल शेयर कर रही थीं।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality
लव गिल जिस तरह पूरी एनर्जी के साथ चिल्ला-चिल्लाकर चाट के स्वाद का बखान कर रही थीं, उसने दर्शकों का ध्यान तो खींचा ही, लेकिन असली महफिल उनके ठीक बगल में बैठे गेमर स्काउट के रिएक्शन ने लूट ली। वो लव की बातों को सुनकर हंसते हैं और फिर अपने कान बंद कर लेते हैं। उन्हें लव और माही के चटकारों पर बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा था।
‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए 6 कंटेस्टेंट
आपको बता दें, बीबी हाउस से बेघर होने के लिए इस बार 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इनमें माही विज, गेमर स्काउट, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान , उदिति सिंह और मनीष गोयल हैं। बिग बॉस सीजन 20 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट काजी तौकीर , अरिश्फा खान, स्काउट और गुल्लू हैं। ये लगातार जनता का मनोरंज कर रहे हैं। ऑडियंस इन्ही में से किसी एक को विनर बनता हुआ देखना चाहती है।
