Himesh Reshammiya ने आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के लिए गाया ऐसा गाना, देख लोग बोले ‘मैजिक रिटर्न’

Himesh Reshammiya: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का गाना 'सावन आया है ' रिलीज हो गया है। इसमें हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक दिया है।

Himesh Reshammiya

Picture Credit: Google /Himesh Reshammiya Melodies

Himesh Reshammiya:  बॉलीवुड के सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया एक बार फिर से अपने जादू से भरे गाने के साथ आए हैं। इसके बोल ‘सावन आया है’। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी और केमिस्ट्री आ लगा रही है। गाने का म्यूजिक सुनकर लोगों को 90 के दशक के सुपरहिट सॉन्ग की याद आ गई । आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के गाने ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। क्योंकि फैंस इस गाने को मैजिक रिटर्न कह रहे हैं।

Himesh Reshammiya का नया ‘ सावन आया है ‘ हुआ रिलीज

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ का नया गाना ‘ सावन आया है ‘ बेहद रोमांटिक ट्रैक है। गाने में शरवरी ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। शरवरी के अंदाज को देख आयुष्मान खुराना बेहद रोमांटिक हो गए हैं। वो उन्हें प्यार भरे इशारे कर रहे हैं। ये गाना बिल्कुल 90 दशक के गानों और रोमांस की याद दिला रहा है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Himesh Reshammiya Melodies

श्रेया घोषाल और केशव आनंद की आवाज फैंस और ऑडियंस के कानों में रस घोल रही है। वहीं, इस रोमांटिक सावन सॉन्ग में हिमेश रेशमिया का म्यूजिक जान फूंक रहा है। इस गाने को Himesh Reshammiya Melodies नाम के यूट्यूब चैनल पर 3 नवंबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर मिलियंस में व्यूज आ चुके हैं। लोग इस गाने को  मैजिक रिटर्न कह रहे हैं।

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ कब होगी रिलीज और स्टोरी

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को रिलीज हो रही है। सूरज आर. बड़जात्या के डायरेक्शन में इसे बनाया गया है। फिल्म का बजट 80 करोड़ के आस-पास है। ये म्यूजिकल रोमांटिक फैमिली ड्रामा है। इसमें शरवरी और आयुष्मान के अलावा अनुमप खेर जैसे एक्टर हैं। मूवी से फैंस और मेकर्स को काफी सारी उम्मीदे हैं।

 

Exit mobile version