Bigg Boss 20: रिएलिटी शो बिग बॉस 20 बढ़ते दिनों के साथ अपने पीक पर पहुंच गया है। शो में दोस्ती, लड़ाई के साथ प्यार का एंगल भी चर्चा में है। लेकिन इस बार वीकेंड के वार पर कुछ ऐसा हुआ , जिसने शो की टीआरपी बढ़ा दी। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से स्काउट ओपी और लव गिल के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिल रही थीं। दोनों की करीबियों पर बीबी हाउस में काफी गॉशिप हो रही थी। क्योंकि स्काउट ओपी पहले से ही काशवी नाम की लड़की के साथ सीरियस रिलेशन में हैं। ऐसे में उनका लव के करीब आना फैंस और ऑडियंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था। इस बीच रिएलिटी शो के मेकर्स ने वीकेंड के वार पर काशवी को बुलाकर स्काउट और लव के बीच दिख रही केमिस्ट्री धज्जियां उड़ा दी है। इस पूरे विवाद पर अब लव गिल की फैमिली का रिएक्शन आया है।
Bigg Boss 20 में हुए विवाद पर लव गिल की फैमिली का रिएक्शन
बिग बॉस 20 में स्काउट और लव के बीच चल रही नजदीकियों का जब मुद्दा उठा तो एक्ट्रेस की टीम ने उनकी फैमिली को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। पोस्ट में लिखा गया, ‘इंसान का दिल केवल एक सीमा तक ही सह सकता है, जिसके बाद खामोशी एक चीख बन जाती है।
देखें पोस्ट
नेशनल टेलीविजन पर लव के पूरे कैरेक्टर पर सवाल उठाते देखना बेहद दर्दनाक था। इसके साथ ही बताया है कि, लव गिल की मां पूरी तरह टूट चुकी हैं और उनकी तबीयत भी खराब हो गई है। पूरा परिवार इस समय बेहद दुखी और बिखरा हुआ महसूस कर रहा है। टीम ने सवाल उठाया कि जब लव ने हमेशा स्काउट को अपना भाई बताया है, तो किसी पुरुष की भावनाओं के लिए एक महिला के चरित्र को क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।’
स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव गिल के लिए की नजदीकियों पर क्या कहा?
आपको बता दें, सारा विवाद तब शुरु हुआ जब होस्ट रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट ब्लैंकेट मसाज पर सवाल उठाए। इसके बाद में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी शो में आकर दोनों की क्लास लगाई। इस पूरे विवाद पर लव गिल की फैमिली का रिएक्शन आया है। वीकेंड का वार’एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने अपने ब्यॉयफ्रेंड स्काउट उर्फ तन्मय के लिए कहा, कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय? आपके हर टच, हर चीज पर कैमरा द्वारा जूम इन किया जाता है।अगर आपको घर वाली फीलिंग ही चाहिए थी, तो आपको घर पर ही बैठना था। अगर आपको सच में मेरे लिए इज्जत है, तो प्लीज अपनी हद में रहिए।
