Udta Teer Box Office Collection Day 3: सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की बॉलीवुड फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई ने बीते दिन मेकर्स को राहत दी है। संडे को इस कॉमेडी फिल्म के कलेक्शन में बढ़त दर्ज की गई है। वीकेंड सारा और आयुष्मान के लिए काफी राहत भरा रहा है। अगर आप भी फैमिली के साथ कुछ हटकर देखना चाहते हैं तो उड़ता तीर देख सकते हैं। लेकिन उससे पहले जानें इस मूवी ने रिलीज के तीन दिनों के कितनी कमाई कर ली है।
Udta Teer Box Office Collection Day 3 कितना हुआ?
‘उड़ता तीर’ फिल्म ने रविवार को 8.20 फीसदी का कलेक्शन किया है। ये कमाई 6020 शोज से हुआ है। भारत में सारा अली खान और आयुष्मान की कॉमेडी फिल्म टोटल कलेक्शन 19.55 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही उड़ता तीर ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 27.87 करोड़ रुपए किया है। इस मूवी का बजट 65 करोड़ के आस-पास है। बीते दिन फिल्म की कमाई में 13.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन बढ़ा
‘उड़ता तीर’ फिल्म एक पाकिस्तानी लड़के की कहानी है। उसकी याददाश्त चली जाती है और वो पक्का हिन्दुस्तानी बन जाता है। इसके बाद शुरु होती है जबरदस्त कॉमेडी। फिल्म में सारा और आयुष्मान के अलावा , राहुल बोस , राम कपूर और गुलशन ग्रोवर जैसे बड़े एक्टर हैं। लेकिन ऑपनिंग ऑपनिंग से इस कॉमेडी फिल्म की हालत खराब है। पहले दिन फिल्म ने 4.10 करोड़ कमाए थे। फिर 7.25 और अब 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। बढ़ते दिनों के साथ मूवी की कमाई भी बढ़ रही है। उड़ता तीर की निराशाजनक कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृ्श्यम 3’ है। क्योंकि इन दोनों फिल्मों के कारण सारा और आयुष्मान की मूवी को कम शोज मिले हैं।
