Bigg Boss 20: लव के चक्कर में आखिरकार गर्लफ्रेंड से अलग हो ही गए स्काउट! काश्वी ने ब्रेकअप पर दिया बड़ा बयान!

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है! शो के अंदर मशहूर गेमर स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों ने बाहर एक बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है. लगातार बढ़ते विवाद के बीच, स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। एक भावुक बयान दिया है.

Bigg Boss 20

Picture Credit: Google

Bigg Boss 20: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस 20 सीजन लव गिल और स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह की हद से ज्यादा नजदीकियों के कारण खबरों में बना हुआ है. दोनों के रिश्ते पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी भी वीकेंड के वार पर आकर क्लास लगा चुकी हैं. लेकिन कुछ दिन की दूरी के बाद स्काउट और लव फिर करीब आने लगे हैं. जिसके कारण बीबी हाउस में इन दिनों रिश्तों के बदलने का ड्रामा चरम पर है। काफी समय से चर्चा में रहने वाले मशहूर गेमर स्काउट ओपी और उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी का रिश्ता आखिरकार टूटता हुआ दिख रहा है. काश्वी के बड़े एलान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर काश्वी का रिएक्शन

लाइव स्ट्रीम में आकर काश्वी ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए यह फाइनल एक्ट और लास्ट डांस है.’ इसके साथ ही उन्होंने इसे बेहद पर्सनल बताया है. स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

जिसमें वो कह रही हैं कि, ‘सच कहूं तो, मेरे लिए यह फाइनल एक्ट और लास्ट डांस है… मुझे नहीं पता। लेकिन हाँ, यह दो लोगों के बीच की बात है और मुझे केवल स्काउट को ही इस बारे में जवाब देना है।’लास्ट डांस’ कहकर उन्होंने इस बात का साफ संकेत दिया है कि उनके 5 साल पुराने रिश्ते का यह आखिरी दौर में पहुंच गया है. दुखी होकर उन्होंने कहा कि, 5 साल की ही तो रिश्ता था.

बिग बॉस 20 की बढ़ सकती है टीआरपी

इस ब्रेकअप की खबर के बाद बिग बॉस के घर के अंदर का माहौल काफी बदल गया है. दर्शक अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड से अलग होने के बाद स्काउट ओपी का खेल और लव गिल के साथ उनका रिश्ता आने वाले दिनों में क्या मोड़ लेता है. हालंकि स्काउट के निजी रिश्तों के कारण चल रहे विवाद का फायदा रिएलिटी शो की टीआरपी को मिल रहा है.

 

Exit mobile version