Jailer 2 Box Office Collection Day 23: साउथ सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तबाही मचा रही है. इस फिल्म को तीन हफ्ते हो गए. इस दौरान ‘जेलर 2’ ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. लेकिन जैसे ही 5 नवंबंर 2026 को नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण का पहला पार्ट रिलीज हुआ वैसे ही इसकी कमाई गिर गई. यश और रणबीर कपूर रजनीकांत पर भारी पड़ते हुए दिख रहे हैं.
Jailer 2 Box Office Collection Day 23 कितना हुआ?
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के 23वें दिन भारत में 60 लाख रुपए कमाए हैं. रजनीकांत की इस एक्शन फिल्म ने भारत टोटल कमाई 547.65 करोड़ रुपए कर लिया है. इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 276.60 करोड़ है. इसके साथ ही जेलर 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 824.25 करोड़ रुपए हो चुका है. जेलर 2 का बजट 350 करोड़ के आस-पास है. ये अपनी लागत से कई गुना कमा चुकी है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.
रामायण फिल्म ने जेलर 2 पर कितना डाला असर?
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ मूवी के आते ही ‘जेलर 2’ की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. ‘रामायण’ ने ‘जेलर 2’ से कई स्क्रीन्स छीन ली हैं, जिसका सीधा असर रजनीकांत की फिल्म की कमाई पर पड़ा है. लेकिन जेलर 2 अपने बजट से कई गुना प्रॉ़फिट कमा चुकी है. इसके साथ ही रजनीकांत और तमिल सिनेमा की सबसे हिट मूवी बन गई है.
