Bigg Boss 20 : बढ़ते दिनों के साथ टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 20 काफी मजेदार होता जा रहा है। शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें काजी एक पुराना गाना गा रहे हैं। घरवाले इसे एंजोए कर रहे हैं। लेकिन तभी यंग डीएसए को पुरानी याद ट्रिगर कर जाती है। जिसके बाद वो फूट-फूटकर रोना शुरु कर देते हैं। इस दौरान उन्हें घरवाले संभालने की कोशिश करते हैं लेकिन यंग नहीं चुपते हैं। वो बुरी तरह से चीख-चीखकर बच्चों की तरह रोने लगते हैं। नए प्रोमो को देखकर लग रहा है कि, अपकमिंग एपिसोड काफी इमोशन से भरा होगा।
Bigg Boss 20 में काजी का गाना सुनकर फूट-फूटकर रोए यंग
बॉलावुड एक्टर सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। ये बेहद भावुक करने वाला है। बीबी हाउस में काजी तौकीर ने परफॉर्मेंस दी। इस दौरान वो किशोर कुमार का एवरग्रीन गाना ‘आने वाला पल, जाने वाला है…’ गाना गाते दिखे हैं। जैसे ही गाने के बोल यंग के कानों में पड़े, वे अपने पिता और परिवार को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality
उन्हें अपने पिता की याद के साथ गरीबी भरे दिन भी याद आ गए। यंग अचानक से फूट-फूटकर रोने लगे और बताने लगे कि, उनके पिता सिर पर बहुत बड़ा कर्ज था, जिसकी वजह से कर्ज मांगने वाले रोज उनके दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते थे। लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर उनकी मां को गालियां देते थे। कर्जदारों के सामने उनके पिता हाथ जोड़कर खड़े रहते थे और सिर्फ थोड़ा सा वक्त मांगते थे। यंग ने रोते हुए कहा कि उस दौर में उन्हें सुकून से दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती थी, सिर्फ गालियां ही गालियां मिलती थीं। यंग को इस इस तरह रोता देख पूरा घर बिलखने लगता है।
बिग बॉस 20 के पावरफुल खिलाड़ी हैं यंग
बिग बॉस सीजन 20 के यंग डीएसए एक बेहद मजबूत कंटेस्टेंट हैं। वह सीजन के पहले कैप्टन बने थे और अपने फैसलों से शो को काफी टीआरपी भी दिखाई । घर में उनकी दोस्ती स्काउट ओपी के साथ काफी अच्छी रही है। काजी के साथ यंग की बहुत लड़ाई हुई है। लेकिन इस नए प्रोमो ने दोनों को एक कर दिया है। यंग घर में अपने वन लाइनर के लिए जाने जाते हैं। वह हर टास्क को बखूबी निभाते हैं।
