Bigg Boss 2020: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में लड़ाई-झगड़ों के साथ काफी कुछ फनी देखने को मिल रहा है। बीबी हाउस में एक बार फिर से कंस्टेंट्स ने मस्ती की है। नए प्रोमो में घरवाले लड़ते हुए नहीं बल्कि नाचते और गाते हुए दिखे हैं। काजी तौकीर सलमान खान के हिट गाने को गा रहे हैं और वहीं, अमन गाधी शर्ट उतारकर कूद-कूदकर नाच रहे हैं। जिसके बाद घर का माहौल काफी हल्का हो गया।
Bigg Boss 2020 में काजी तौकीर के गाने पर झूमकर नाचे अमन गांधी
बिग बॉस 20 के अपमिग एपिसोड में घर में एक टास्क होता है। जिसमें काजी तौकीर को गाने और अमन गांधी को नाचने के लिए कहा जाता है।
देखें वीडियो
जैसे ही काजी के हाथ में माइक आता है वो शो के होस्ट सलमान खान के सुपर हिट गाने ‘लव मी..लव मी’ पर गाना गाते हुए झूमना शुरु कर देते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अमन गांधी शर्ट उतारकर नाचने लगते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी जुगलबंदी देखने को मिल रही है। शो को लोग काफी पसंद कर रहते हैं। बीबी हाउस के सभी घरवाले इस पल को खूब एंजोए करते हैं। काजी अपनी आवाज से समां बांध देते हैं।
‘बिग बॉस 20’ के 5 सबसे पावरफुल कंस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के सबसे पावरफुल कंटेस्ट्स की बात करें तो इसमें नंबर वन 1 सिंगर काजी तौकीर बने हुए हैं। उन्हें शो का मास्टर माइंड कहा जाता है। वहीं, स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह भी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ कर चुके कुशल तंवर यानी की गुल्लू भी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं, लड़कियों में अरिश्फा खान और कनिका मान बहुत अच्छा खेल रही हैं। इन सभी लोगों ने मिलकर बिग बॉस 20 शो काफी मजेदार बनाया हुआ है। फैंस इसे कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
