Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55: ‘हनुमान अंश’ ने 8वें हफ्ता बनाया चमत्कारी रिकॉर्ड, देख दुनिया को नहीं हो रहा यकीन!

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55:  भगवान बजरंगबली के परमभक्त 'नीम करोली बाबा जी' के जीवन पर आधारित हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 55 वेंदिन एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। ये फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होकर चमत्कारी रुप से आगे बढ़ रही है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55

Picture Credit: Google

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55:  बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ का डंका   बज रहा है। लगभग 2 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म आए दिन रिकॉर्ड बना रही है। अमूमन रिलीज के 8वें हफ्ते तक पहुंचते -पहुंचते बड़े- बड़े बजट और बड़े सेलिब्रेटीज की फिल्में दम तोड़ देती हैं। लेकिन हनुमान अंश रिलीज के इसी आठवें हफ्ते में भी चल रही है।बीते दिन भी फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की है।  जिसे देखने के बाद दुनिया भर के ट्रेंड एनालिस्ट भी  हैरान हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा, बिना बड़ी स्टारकास्ट और बजट के कोई मूवी इतना अच्छा कैसे कर पा रही है?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55 कितना हुआ?

‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 55वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4264 शोज से हुई है। भारत में 2 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म टोटल कमाई 314.48 करोड़ रुपए कर चुकी है।वहीं , विदेशों में इसकी टोटल ओवरसीज कमाई 39.10 करोड़ रुपए है। हनुमान अंश का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 410.57 करोड़ रुपए हो चुका है। ये 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद एक नया इतिहास रचने की तरफ आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘हनुमान अंश’ फिल्म ने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं? 

‘नीम करोली बाबा जी’ के जीवन पर आधारित हनुमान अंश फिल्म में लीड रोल में विहान शेडगे,चंदन आनंद और पूर्णिमा तिवारी जैसे बड़े कलाकर हैं। 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई ये मूवी कई बड़े रुकॉर्ड बना चुकी है।2 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म 408 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ये चमत्कारी रिकॉर्ड शायद ही किसी फिल्म ने बनाया होगा। इस फिल्म ने 20 हजार फीसदी का रिटर्न मेकर्स को वापस पहुंचाया है। भारतीय इतिहास में ऐसा चमत्कार बहुत ही कम देखने को मिलता है। इस मूवी ने51 साल पुरानी फिल्म ‘जय संतोषी मां’ को भी पछाड़ दिया है। हनुमान अंश 5वें हफ्ते में 45.60 करोड़ कमाकर नया इतिहास रचा है।

 

Exit mobile version